पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए भारत पूरी तरह तैयार दिख रहा है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट सुनाई दी। राफेल, मिराज-2000 और जगुआर जैसे शक्तिशाली विमानों ने एक्सप्रेसवे के आसमान में उड़ान भरी।
भारतीय वायुसेना इस हवाई पट्टी पर रात 7 बजे से 10 बजे तक नाइट लैंडिंग का ऐतिहासिक अभ्यास करेगी। यह अभ्यास देश में अपनी तरह का पहला नाइट मिलिट्री एयर शो है, जो किसी एक्सप्रेसवे पर आयोजित किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे अब केवल सड़कों का जाल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा की भी रीढ़ बन चुका है।
इस अभ्यास में राफेल, मिराज-2000 और जैगुआर जैसे तीन प्रमुख फाइटर जेट्स शामिल थे। ये विमान गंगा एक्सप्रेसवे पर दिन में टच एंड गो लैंडिंग के साथ नाइट विजन गाइडेड लैंडिंग का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
भारतीय वायुसेना ने शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर बनी हवाई पट्टी को अपने नियंत्रण में ले लिया है। इस पट्टी पर अब वायुसेना के लड़ाकू विमान अभ्यास कर सकेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हवाई पट्टी के दोनों ओर लगभग 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
जिला प्रशासन के अनुसार, इस एयर शो का आयोजन दिन और रात दोनों समय किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह देखना है कि रात में भी हवाई पट्टी पर सुरक्षित तरीके से विमान उतारे जा सकते हैं या नहीं। वायुसेना के सभी लड़ाकू विमान बरेली के एयरफोर्स स्टेशन से आए हैं।
अभ्यास के दौरान ये विमान सबसे पहले हवाई पट्टी से सिर्फ एक मीटर की ऊंचाई पर उड़ान भरेंगे, फिर पट्टी पर लैंडिंग करेंगे और दोबारा उड़ान भरेंगे। रात 7 बजे से 10 बजे तक फिर से अभ्यास किया जाएगा।
इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, अन्य जनप्रतिनिधि और वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद रहे।
*#WATCH | शाहजहांपुर: भारतीय वायु सेना (IAF) उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेस-वे पर फ्लाईपास्ट कर रही है। वायु सेना यहां टेक-ऑफ और लैंडिंग अभ्यास कर रही है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 2, 2025
युद्ध या राष्ट्रीय आपातकाल के समय वैकल्पिक रनवे के रूप में एक्सप्रेस-वे की क्षमता का आकलन करने के लिए यह अभ्यास आयोजित किया… pic.twitter.com/m3js0b2xT7
GT vs SRH: आउट या नॉट आउट...शुभमन गिल के विकेट पर बवाल, फैंस भी भड़के!
चीन का आयरन मैन : जलती कार से नंगे हाथों बचाई जान
राशिद खान का अविश्वसनीय कैच: 32 मीटर दौड़, स्लाइड और कमाल!
युद्ध छिड़ा तो किसका साथ देगा अमेरिका? ट्रंप के बयान के मायने!
PSL मैच में इमाद वसीम का शर्मनाक इशारा, फैंस में आक्रोश
वीडियो: समुद्र में समा गया पूरा गांव, भयावह मंजर देख दहल उठे लोग!
संदूक में छुपा प्रेमी: जेठ को हुआ शक, खुली पोल!
मौलवी साहब का माइक ऑन, फिर सुनाई दिए ज़ोरदार खर्राटे!
गंगा एक्सप्रेसवे पर राफेल, जगुआर और सुखोई की नाइट लैंडिंग , वायुसेना की ताकत देख पाकिस्तान में दहशत!
गंगा एक्सप्रेसवे पर गरजे IAF के फाइटर जेट, दुश्मन को मिला करारा संदेश