सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एक पूरा गांव समुद्री लहरों के साथ पानी में बह गया। यह दृश्य इतना भयानक है कि देखने वाले सहम गए हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र तट के किनारे बसा एक गांव, मकानों और जमीन समेत, समुद्री लहरों के साथ समुद्र की ओर खिसक रहा है और देखते ही देखते पानी में समा गया। जमीन का एक बड़ा टुकड़ा अचानक दरकते हुए पानी के साथ बहने लगता है। पलक झपकते ही मकान और पेड़ समुद्र की लहरों में समा जाते हैं।
दावा किया जा रहा है कि यह घटना नॉर्वे के किसी गांव की है, जो भूस्खलन के कारण समुद्र में बह गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना वास्तव में 3 जून, 2020 को नॉर्वे के अल्टा क्षेत्र में हुई थी। क्रागेरो नामक एक तटीय क्षेत्र में भूस्खलन के कारण करीब 800 मीटर लंबा भू-भाग समुद्र में बह गया था, जो देखने में बेहद ही भयावह था।
इस प्राकृतिक हादसे में आठ घर पानी में बहकर नष्ट हो गए थे। हालांकि, गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
यह वीडियो काफी पुराना है, लेकिन एक बार फिर से यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो को सोशल साइट पर शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, प्रकृति के सामने हम कुछ नहीं। एक अन्य ने लिखा, अब तो हमें इस बारे में सोचना ही होगा कि हमें धरती को बचाने के लिए क्या करना चाहिए। एक तीसरे यूजर ने लिखा, प्रकृति बड़ी ही निर्मम होती है। लोगों ने इस घटना के वीडियो पर हैरानी और दुख दोनों जताया है।
This is crazy 😳 pic.twitter.com/Jk4suRPV4J
— Nature is Amazing ☘️ (@AMAZlNGNATURE) May 1, 2025
आवारा सांड बना स्कूटी ड्राइवर! चोरी करने की कोशिश या कुछ और?
जनआक्रोश रैली में राकेश टिकैत का विरोध, सिर पर झंडा मारा, पगड़ी निकली
सूरत: 13 वर्षीय छात्र से भागी शिक्षिका ने बताई गर्भावस्था की चौंकाने वाली कहानी
इन 5 मैच विनर को छोड़कर डूबी RR, प्लेऑफ से बाहर!
क्या सूर्यकुमार क्रिकेट के एक नियम का फायदा उठाकर इतने रन बना रहे हैं?
आंख खोलकर देख ले पाकिस्तान: गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरे भारतीय वायुसेना के विमान; कहीं से भी हो सकती है जवाबी कार्रवाई
बीच मैदान रोहित शर्मा से हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा ये खिलाड़ी? रितिका को लेकर हुआ था बवाल
हम तो चैन की नींद सो लेंगे : केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी पर पलटवार
खस्ताहाल दिल्ली एयरपोर्ट: थरूर ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए कसा तंज!
मैदान पर दिखा अद्भुत नज़ारा: फैन बॉय ने दौड़कर छुए रोहित शर्मा के पैर, तस्वीर हुई वायरल