देश की राजधानी दिल्ली में अब सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस संबंध में कड़े आदेश जारी किए हैं।
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी इन आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दिल्ली की सुंदरता बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि दिल्ली में पहली बार एक ही मंच पर संयुक्त बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में दिल्ली के सभी डीएम, डीसी, डीसीपी, दिल्ली सरकार के बड़े अधिकारी और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि दिल्ली में तीन स्तरीय काम किया जा रहा है। स्कूलों, धार्मिक स्थलों और बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, अतिक्रमण के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इन संयुक्त प्रयासों से दिल्ली में 20 दिनों के भीतर एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
दिल्ली में सफर करना भी अब आसान और स्मार्ट होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली में DEVI (Delhi Electric Vehicle Initiative) शुरू हो रही है, जो लास्ट माइल यात्रा को आसान, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल बनाएगी। उन्होंने लोगों से 2 मई को इलेक्ट्रिक बसों के साथ इस हरित बदलाव से जुड़ने की अपील की है।
अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्रमिकों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि श्रमिक गर्मी के मौसम में कठोर परिश्रम करते हैं। दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मजदूरों को आराम का समय देने के लिए निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, महिला मजदूरों की सुरक्षा, चिकित्सकीय सुविधा और अन्य समस्याओं को सुना गया और उनका निदान करने का आश्वासन दिया।
#WATCH दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली में 3 स्तरीय सरकार काम कर रही है... आज दिल्ली में पहली बार एक ही मंच पर एक संयुक्त बैठक बुलाई गई जिसमें दिल्ली के सभी DM, DC, DCP, दिल्ली सरकार के बड़े अधिकारी और नगर निगम के बड़े अधिकारी… pic.twitter.com/eLxtIcTIUQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2025
पटना में रोडरेज: पूर्व विधायक के बेटे पर हमला, तेजप्रताप ने बताया जंगल राज
अर्जुन सरकार बनकर नानी ने मचाया धमाल, हिट 3 पर दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया!
शहीद विनय नरवाल के ताबूत को उठाते वक़्त महिला सैन्य कर्मियों का लड़खड़ाना, वीडियो पर फूटा आक्रोश
बंगाल में सियासी तूफान: ममता और दिलीप घोष की मुलाकात से भाजपा में घमासान!
अटारी बॉर्डर पर फंसे पाकिस्तानियों को राहत: भारत ने देश छोड़ने की डेडलाइन बढ़ाई
पाकिस्तान का नया पैंतरा! अपने ही नागरिकों को लेने से इनकार
सीमा हैदर के दस्तावेज ATS के पास, पहलगाम हमले से नाम जोड़ना गलत - वकील एपी सिंह का खुलासा
IPL से बाहर CSK! CEO ने मैदान पर रोका धोनी को, भविष्य पर सवाल
आधे अखिलेश, आधे आंबेडकर: पोस्टर विवाद से मचा सियासी घमासान, बीजेपी ने बताया बाबासाहेब का अपमान
पंजाब किंग्स को बड़ा झटका: स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पूरे सीजन से बाहर!