पटना: दानापुर के रूपसपुर थाना क्षेत्र में गोलारोड डीपीएस मोड़ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भाजपा की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के बेटे सहजानंद की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी।
सहजानंद के सिर में चोटें आई हैं और उन्हें तुरंत दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
आशा सिन्हा के अनुसार, वह भाजपा पार्टी कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक में भाग लेने के बाद घर लौट रही थीं। उनके साथ उनका बेटा सहजानंद और बॉडीगार्ड भी थे।
तभी एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश की। ओवरटेक के दौरान पूर्व विधायक की गाड़ी में टक्कर हो गई।
आशा सिन्हा ने बताया कि उनकी गाड़ी को रगड़ते हुए, भारत सरकार का स्टीकर लगी गाड़ी आगे बढ़ गई। इसके बाद उन्होंने डीपीएस मोड़ के पास अपनी गाड़ी रुकवाई।
इसी दौरान, भारत सरकार का स्टीकर लगी गाड़ी से दो युवक उतरे और उनके बेटे के साथ मारपीट करने लगे। एक युवक ने फोन करके अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया।
विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने आशा सिन्हा के बेटे की पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। सहजानंद के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
सहजानंद सिन्हा का कहना है कि इस घटना में उनका सिर फट गया है। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने गुंडे बुलाए और मारपीट की, लेकिन वह इस तरह की गुंडागर्दी से डरने वाले नहीं हैं।
रूपसपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मारपीट में शामिल दो युवकों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना पर राजद नेता तेजप्रताप यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि यह है बिहार का असली जंगल राज।
तेजप्रताप ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक आशा सिन्हा अपने बॉडीगार्ड्स और गुंडे कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर आम नागरिकों के साथ मारपीट कर रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने की जगह उल्टा विधायिका के कहने पर पीड़ितों के खिलाफ ही झूठा मामला दर्ज करवा रही है।
*ये है बिहार का असली जंगल राज। बीच सड़क अपने बॉडीगार्ड्स और गुंडे कार्यकर्ताओ के साथ आम नागरिकों के साथ मारपीट करती ये कोई और नही बल्कि बीजेपी की पूर्व विधायक आशा सिन्हा जी है।सत्ता की हनक ऐसी की राजधानी पटना में पुलिस के सामने ही छोटी सी बात पे ये इतनी आगबबूला हो गई कि खुद सड़क… pic.twitter.com/7leYyu08rX
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 1, 2025
सिंधु जल संधि: बिलावल भुट्टो ने विवादित बयान पर दी सफाई
आरजे महवश संग अफेयर की चर्चाओं के बीच मुंबई में नया आशियाना! जानिए युजवेंद्र चहल के लग्जरी घर का किराया
स्वतंत्रता दिवस पर इजराइल में भीषण आग, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित!
मुंबई इंडियंस की तूफानी जीत, राजस्थान रॉयल्स IPL से बाहर, नंबर 1 पर कब्जा!
पहली बार: IPL से बाहर होने पर धोनी का टूटा दिल, CSK पर कही बड़ी बात
भारत का प्लान सुनकर पाकिस्तान की सिट्टी-पिट्टी गुल: आतंक के आका डरे, कराची-लाहौर हवाई क्षेत्र 31 मई तक बंद!
बाबरी मस्जिद पर ज़हर उगलती पाकिस्तानी सांसद: पहली अज़ान आसिम मुनीर देगा
AC ठीक करने आए मुस्लिम लड़कों को भाजपा नेता ने धर्म पूछकर भगाया, वीडियो वायरल
उंगली टूटी, फिर भी मैदान में! संदीप शर्मा के जज्बे को राजस्थान रॉयल्स ने किया सलाम
गर्मी में बेहाल घोड़ा, मालिक ने क्रूरता से घसीटा, वीडियो वायरल