युजवेंद्र चहल, जिनका नाम हाल ही में आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है, मुंबई में एक आलीशान फ्लैट किराए पर लेकर हलचल मचा रहे हैं। भले ही उन्होंने अफेयर की खबरों पर चुप्पी साध रखी है, लेकिन चहल का मुंबई में शिफ्ट होना कई सवाल खड़े कर रहा है।
चहल फिलहाल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने इस सीजन में हैट्रिक लेकर खूब सुर्खियां बटोरीं।
युजवेंद्र चहल का हाल ही में धनश्री वर्मा से तलाक हुआ है। तलाक के समय ऐसी खबरें आई थीं कि चहल इस बात से नाराज थे कि धनश्री हरियाणा में नहीं बल्कि मुंबई में ही रहना चाहती हैं, जबकि चहल हरियाणा नहीं छोड़ना चाहते थे।
अब, टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के अनुसार, चहल ने अंधेरी वेस्ट के एक पॉश इलाके में 1,399 स्क्वायर फीट का फ्लैट किराए पर लिया है। इस फ्लैट का एक महीने का किराया 3 लाख रुपये है, जिसके लिए उन्होंने 10 लाख रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा किया है। यह लीज 2 साल के लिए है और कॉन्ट्रैक्ट 4 फरवरी को साइन हुआ था। दिलचस्प बात यह है कि यह फ्लैट एक्ट्रेस, मॉडल और टीवी होस्ट सूरी नताशा का है। कॉन्ट्रैक्ट में यह भी लिखा है कि पहले साल के बाद किराया 5% तक बढ़ जाएगा।
आरजे महवश के साथ चहल के संबंधों को लेकर भी अटकलें तेज हैं। बॉलीवुडशादी के अनुसार, महवश भी मुंबई में रहती हैं और उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में मुंबई में घर खरीदने पर गर्व महसूस करने की बात कही थी।
धनश्री वर्मा से तलाक के बाद चहल और महवश को कई बार साथ देखा गया है। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान भी दोनों साथ में मैच देखते हुए नजर आए थे। महवश चहल को सपोर्ट करने पंजाब किंग्स के मैच में भी आई थीं और सीएसके के खिलाफ हैट्रिक लेने के बाद उन्होंने चहल की तारीफ में स्टोरी भी शेयर की थी।
गौरतलब है कि पंजाब किंग्स ने युजवेंद्र चहल को 18 करोड़ रुपये में खरीदा है और वह आईपीएल के सबसे महंगे स्पिनर गेंदबाज हैं।
RJ Mahvash s Instagram story for Yuzi Chahal. pic.twitter.com/rzO5456iEB
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 30, 2025
नासिक में फिल्मी अंदाज में आरोपी फरार, पुलिस ने 12 घंटे बाद जंगल में पकड़ा
ओवैसी की एंट्री से तेजस्वी की बढ़ी चिंता, बिहार चुनाव में फिर ताल ठोकेगी AIMIM
क्या कल युद्ध होगा? फारूक अब्दुल्ला ने भारत-पाक संघर्ष की चेतावनी दी!
जनरल को हम जूते की नोंक पर रखते हैं, कश्मीर जाओ ना! - पाकिस्तानी पुलिस ने सेना पर तानी एके-47
भारत में OnePlus का धमाका! छोटा आकार, बड़ा प्रदर्शन, टीजर ने मचाई हलचल!
शहीद विनय नरवाल के ताबूत को उठाते वक़्त महिला सैन्य कर्मियों का लड़खड़ाना, वीडियो पर फूटा आक्रोश
जाति जनगणना पर यू-टर्न: मोदी सरकार के अचानक बदले रुख के पीछे क्या है मजबूरी?
IPL 2025: धराशायी हुई CSK! 5 बार की चैंपियन का प्लेऑफ सपना चकनाचूर, ये रहे 3 बड़े कारण
FBI की आधी रात की रेड, बंदूकें तनी थीं... फिर एक सवाल ने कैसे बचा लिया परिवार?
नमाज़ पढ़ने के लिए ड्राइवर ने बीच रास्ते खड़ी कर दी बस, मचा बवाल