पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में आक्रोश है। हर भारतीय इस हमले का बदला चाहता है। सरकार भी पाकिस्तान पर दबाव बना रही है और पाकिस्तानी नागरिकों का देश छोड़ना जारी है। इस बीच, नेपाल के रास्ते भारत आई पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर की वापसी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। लोग पहलगाम हमले में सीमा का कनेक्शन जोड़ रहे हैं।
वकील एपी सिंह ने इन सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने बताया कि सीमा पाकिस्तान वापस जाएगी या नहीं। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर, एक भारतीय से विवाहित है और उसका पाकिस्तान में तलाक हो गया था। उसके पिता की मृत्यु के बाद, सचिन से उसकी दोस्ती हुई।
नेपाल में उन्होंने सनातन धर्म के अनुसार विवाह किया। भारत आने के बाद, उसने कानूनी रूप से सनातन धर्म अपनाया और सभी रीति-रिवाजों का पालन करके विवाह किया। उनकी बेटी का नाम मीरा है। उसके दस्तावेज ATS के पास हैं। सीमा कभी भी अपने ससुराल और अस्पताल के अलावा कहीं और नहीं गई... उसे पहलगाम की घटना से जोड़ना गलत है।
एपी सिंह ने आगे कहा कि पुलिस सीमा पर निगरानी रख रही है। कोर्ट के आदेश पर सीमा अपने पति सचिन के साथ भारत में रह रही है। सचिन भारतीय नागरिक है। सीमा के सभी पाकिस्तानी दस्तावेज जांच एजेंसी ATS के पास हैं। भारत आने के बाद वह सचिन के घर से अस्पताल जाने के सिवा कहीं नहीं गई है।
पहलगाम हमले से एक दिन पहले उसकी बड़ी बेटी को डेंगू हो गया था और वह अस्पताल में है। सीमा और सचिन बेटी के लिए हॉस्पिटल में हैं। उसकी नवजात बेटी का बर्थ सर्टिफिकेट उत्तर प्रदेश सरकार ने जारी किया है। इस आधार पर वह भारत में रह रही है। ऐसे में उसका नाम पहलगाम हमले से जोड़ना गलत है।
एपी सिंह ने कहा कि जो लोग सीमा की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें उसकी स्थिति देखनी चाहिए। वह भारत की बहू है, मीणा समाज की बहू है और रबूपुरा में रह रही है। उसने हमेशा सरकार का पालन किया है। एटीएस की जांच में हमेशा भाग लिया है और अभी तक किसी भी तरह से वह गलत साबित नहीं हुई है। इसलिए उसे उस घटना से न जोड़कर उसके साथ सहानुभूति रखनी चाहिए।
*#WATCH | ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर, जो एक भारतीय से विवाहित है, के वकील ए.पी. सिंह ने कहा, जब वह पाकिस्तान में थी, तब उसका तलाक हो गया था। अपने पिता की मृत्यु के बाद, उसकी दोस्ती सचिन से हुई...नेपाल में उन्होंने सनातन धर्म के अनुसार विवाह किया...भारत आने के बाद,… pic.twitter.com/5qXMdBT7Oy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 1, 2025
पाक विमानों पर भारत का बड़ा एक्शन, एयरस्पेस किया बंद!
पंजाब किंग्स को तगड़ा झटका: ग्लेन मैक्सवेल पूरे सीजन से बाहर!
राजकोट में विदेशी शराब की 18 हजार से ज़्यादा बोतलें बुलडोजर से रौंदी गईं
पहली बार: IPL से बाहर होने पर धोनी का टूटा दिल, CSK पर कही बड़ी बात
रेड 2: अमय पटनायक की दमदार वापसी! क्लाइमैक्स पर सबकी नजर
ब्रजघाट पर मुस्लिम फल विक्रेता से धार्मिक भेदभाव, ठेली पर मुल्ले हो लिखने का दबाव
अब इंसानों का बंटवारा: बॉर्डर पार करा रहे भाई ने भारत-पाक सरकारों को दी सलाह!
यह ऑफिस है, बीच नहीं! शॉर्ट्स पहनकर पासपोर्ट ऑफिस पहुंचा युवक, गार्ड ने रोका
क्या भारत में मौजूद लोग पाकिस्तान को बचा रहे हैं?
युजवेंद्र चहल ने IPL 2025 में रचा इतिहास, पहली हैट्रिक से मचाया तहलका; RJ महवश ने बरसाया प्यार