आईपीएल 2025 का रोमांच चरम पर है, जहां प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए दस में से नौ टीमें संघर्ष कर रही हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स भी इस दौड़ में शामिल है, जिसने अब तक 10 में से 6 मैच जीते हैं और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
लेकिन पंजाब किंग्स के लिए एक बुरी खबर है। टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं।
उंगली में फ्रैक्चर के कारण मैक्सवेल अब आगे नहीं खेल पाएंगे। पंजाब किंग्स ने 1 मई को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर यह जानकारी दी। टीम ने अभी तक मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है।
पंजाब किंग्स ने पोस्ट में लिखा, उंगली में फ्रैक्चर होने के कारण मैक्सवेल इस सीजन के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं।
ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में 4.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।
आईपीएल 2025 में मैक्सवेल का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने 6 पारियों में सिर्फ 48 रन बनाए, और उनका औसत 8 का रहा। उनका स्ट्राइक रेट भी केवल 97.95 था। गेंदबाजी में उन्होंने 6 पारियों में 27.5 के औसत से चार विकेट लिए थे। उनके खराब प्रदर्शन के कारण कई खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना भी की थी।
पंजाब किंग्स फिलहाल अंक तालिका में 10 मैचों में 13 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। टीम का अगला मुकाबला 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है।
*🚨 Glenn Maxwell has been ruled out of the remainder of the season due to a finger injury. We wish him a speedy recovery. pic.twitter.com/2pHCxuAOoK
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) May 1, 2025
प्रधानमंत्री मोदी आज करेंगे WAVES 2025 समिट का उद्घाटन, 58,000 करोड़ की परियोजनाओं का भी लोकार्पण
पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम! भारत ने पाकिस्तानी एयरलाइन्स के लिए अपना एयरस्पेस किया बंद
अजय और रितेश की रेड 2 ने जीता दिल, दर्शकों ने कहा - पैसा वसूल!
दो साल से दर्द से जूझ रहा था RCB का ये खिलाड़ी, इंजेक्शन लेकर खेलने को था मजबूर!
यरूशलम के जंगलों में लगी भीषण आग, हज़ारों लोग निकाले गए
अटारी बॉर्डर पर फंसे पाकिस्तानियों को राहत: भारत ने देश छोड़ने की डेडलाइन बढ़ाई
चार बेगमों के बाद भी जन्नत की हूरों की तलाश? वायरल हुआ पाकिस्तानी मौलाना का ये वीडियो!
पहलगाम हमले के बाद भारत के एक्शन से सहमा पाकिस्तान, अमेरिका से लगाई गुहार!
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की फायरिंग, भारतीय सेना का करारा जवाब
कर्रेगुट्टा में कमांडो एक्शन: हेलीकॉप्टर से उतरे जवान, नक्सलियों की दो पहाड़ियां कब्ज़ा!