बीजापुर। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ चल रहे बड़े अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने धोबे की पहाड़ियों पर कब्जा कर लिया है, जो कर्रेगुट्टा पहाड़ी के ठीक बगल में स्थित हैं।
आज ऑपरेशन का नौवां दिन है। अब तक नक्सलियों के नियंत्रण में रही धोबे की दो पहाड़ियों पर सुरक्षा बलों ने अपना नियंत्रण स्थापित कर लिया है।
इससे पहले, जवानों ने नीलम सराय की पहाड़ी पर भी कब्जा किया था। धोबे की पहाड़ियों पर कब्ज़ा इस ऑपरेशन की बड़ी सफलता माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, जवानों को वायुसेना के हेलीकॉप्टरों से धोबे की पहाड़ियों पर उतारा गया। अब सुरक्षा बलों का मुख्य निशाना कर्रेगुट्टा पहाड़ है।
अनुमान है कि कई बड़े नक्सली लीडर इसी कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर छिपे हुए हैं। इस प्रकार, नक्सलियों के कब्जे वाली तीन पहाड़ियों में से दो पर अब जवानों का नियंत्रण हो चुका है।
*DRG-CRPF जवान चॉपर से ऐसे उतरे कर्रेगुट्टा पहाड़ में, देखें वीडियो https://t.co/NU6hG03tmK pic.twitter.com/rm1i202oVK
— Pappu Farishta Journalist by birth (@pappu_farishta) April 30, 2025
अजय देवगन की रेड 2 पर दर्शकों का प्यार बरसा: फिल्म को बताया पैसा वसूल !
जाति जनगणना पर यू-टर्न: मोदी सरकार के अचानक बदले रुख के पीछे क्या है मजबूरी?
जीत के बाद भी पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को झटका, लगा भारी जुर्माना!
शाहिद अफरीदी की हुई जमकर पिटाई! भारतीय सेना पर टिप्पणी के बाद वायरल हुआ पुराना वीडियो
गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट! IMD का ताज़ा अपडेट
अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज समझौता, जेलेंस्की को सैन्य मदद, ट्रंप निकालेंगे दुर्लभ खनिज
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की फायरिंग, भारतीय सेना का करारा जवाब
पाक विमानों पर भारत का बड़ा एक्शन, एयरस्पेस किया बंद!
अजूबा! धोनी का एक हाथ से छक्का, जडेजा ने लपका कैच - मैदान पर हंसी का माहौल
पाकिस्तान के बाद इंडोनेशिया में भूकंप, मची अफरा-तफरी