रेनो डस्टर एक बार फिर बाजार में दस्तक देने को तैयार है, लेकिन इस बार एक नए नाम के साथ। कंपनी ने पुष्टि की है कि नया मॉडल बोरेल नाम से आएगा।
रेनो ने सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी कर नई गाड़ी के नाम की जानकारी दी है। इस मॉडल को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है।
डस्टर अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक रही है। अब देखना यह है कि क्या इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।
रेनो की नई एसयूवी अब बोरेल नाम से आएगी। कंपनी जल्द ही इस नए मॉडल को लॉन्च कर सकती है।
रेनो ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से 7 सेकंड का एक वीडियो टीजर जारी किया है। इस टीजर में गाड़ी के पीछे लिखे नाम को दिखाया गया है, जिसमें रेनो बोरेल नाम और रेनो का नया लोगो देखा जा सकता है। साथ ही, यह भी लिखा है कि इसे आने वाले महीनों में पेश किया जाएगा।
खास बात यह है कि इस नए मॉडल को 7 सीटर में लाया जाएगा। इससे पहले डस्टर 5 सीटर में आई थी। माना जा रहा है कि रेनो बोरेल में 5 सीटर का भी विकल्प मिल सकता है। हालांकि, अभी इसके नामों को लेकर कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन अगले कुछ महीनों में इसे पेश किया जा सकता है।
रेनो इंडिया की ओर से अभी तक इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है। लेकिन सूत्रों की मानें तो कंपनी भारत में भी इस मॉडल को जरूर लॉन्च करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में इसे 2026-27 के आसपास पेश किया जा सकता है।
Renault Boreal: un SUV tecnológico y confortable
— Renault RD (@RenaultRD) April 28, 2025
un nombre con muchos significados, que remite directamente a la luz, la tecnología y los grandes espacios
mantente atento para saber más a medida que Renault #Boreal se devele en los próximos meses. pic.twitter.com/KhYMO39ABo
वैभव सूर्यवंशी की उम्र का रहस्य खुला, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका!
चारधाम यात्रा प्रारंभ: गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले, जानिए केदारनाथ और बद्रीनाथ कब खुलेंगे
कुलदीप ने रिंकू को जड़ा थप्पड़? KKR ने खोला मीडिया का असली चेहरा!
जंग के लिए तैयार भारत! नौसेना का सख्त संदेश, पाकिस्तान में खलबली
26/11 जांच से मुंबई पुलिस कमिश्नर तक: जानें कौन हैं देवेन भारती
पुणे में नमाज़ के बाद मंदिर परिसर में गौमूत्र से शुद्धिकरण, सांप्रदायिक तनाव!
41 साल से बिना वीजा भारत में, जवान बेटियों को छोड़ पाकिस्तान लौट रही महिला
भारत 24-36 घंटों में कर सकता है हमला... पीएम मोदी ने सेना को दी खुली छूट, पाकिस्तानी मंत्री की उड़ी नींद!
जाति जनगणना पर तेजस्वी का पहला बयान: ये हमारे पुरखों की जीत , की बड़ी मांग
कोलकाता: होटल में आधी रात को लगी भीषण आग, 14 की मौत से मची अफरा-तफरी