कोलकाता के बड़ा बाजार इलाके में स्थित रितुराज होटल में मंगलवार रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई अन्य को सुरक्षित बचा लिया गया है।
रात करीब 8:15 बजे होटल से धुएं का गुबार उठा और देखते ही देखते आग ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया। दम घुटने और आग से बचने के लिए लोगों ने खिड़कियों और छत से छलांग लगानी शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि होटल से लगातार धुएं और चीखें सुनाई दे रही थीं।
तत्काल सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने भी मुस्तैदी दिखाते हुए कई लोगों की जान बचाई।
कोलकाता पुलिस कमिश्नर मनोज कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि हादसे में अब तक 14 शव बरामद किए गए हैं। आग लगने के कारणों की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।
इस घटना के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी शुरू हो गए हैं। पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।
*#WATCH | Kolkata, West Bengal | A fire breaks out in a building near Falpatti Machhua. Fire tenders present at the spot. Efforts to douse the fire are underway. More details awaited. pic.twitter.com/pmCT6zeGVW
— ANI (@ANI) April 29, 2025
आईपीएल में तकरार: कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल!
विशाखापत्तनम मंदिर हादसा: दीवार कैसे बनी काल? 8 लोगों की मौत
कुलदीप यादव ने रिंकू सिंह को मारा थप्पड़, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
भारत 24-36 घंटे में कर सकता है हमला: पाकिस्तान का सनसनीखेज दावा
पहलगाम हमले के बाद भारतीय प्रशंसक ने भेजा हानिया आमिर को खास तोहफा, वीडियो वायरल!
भारत-पाक तनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, RAW प्रमुख के हाथ में कमान
नियंत्रण रेखा पर पाक सेना की गोलीबारी, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब
मानवता शर्मसार: 5 महीने की गर्भवती महिला को सास ने पीटा, चप्पलों से की पिटाई
सनी देओल नहीं, ये थे जाट के लिए निर्देशक की पहली पसंद!
लड़की को इम्प्रेस करने गया, चारों के सामने हो गया पोपट !