पहलगाम हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान को लेकर आक्रोश है। भारत सरकार ने इस हमले के बाद कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया है। पाकिस्तान अपनी 80% कृषि भूमि की सिंचाई और 90% खाद्य उत्पादन के लिए इस नदी पर निर्भर है। इस फैसले के बाद पाकिस्तान काफी परेशान है, क्योंकि उसके लिए अब आए दिन समस्याएं खड़ी हो रही हैं।
इस बीच, एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में, एक भारतीय लड़के ने पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर को पानी की बोतलों से भरा एक कूरियर भेजा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लड़के एक पैक बॉक्स को खोलते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस डिब्बे पर लिखा है, भारत की तरफ से हानिया आमिर, रावलपिंडी, पंजाब, पाकिस्तान के लिए। डिब्बे पर लिखी बात को पढ़कर लड़के हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद जब वे इस पार्सल को खोलते हैं, तो अंदर पानी की बोतलें रखी हुई होती हैं। इसके बाद यह लड़के और भी ज्यादा हंसते हैं। वीडियो में वह लड़का भी दिखाई दे रहा है, जिसने यह पार्सल भेजा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
पहलगाम हमले के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर भी संशय बना हुआ है। पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की बॉलीवुड फिल्म अबीर गुलाल की रिलीज पर भी रोक लगा दी गई है। हानिया आमिर, जो दिलजीत दोसांझ के साथ सरदारजी 3 में अभिनय करने वाली थीं, उन्हें भी फिल्म से बाहर कर दिया गया है। हमले के बाद भारत सरकार ने भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को वापस जाने का आदेश भी दे दिया था।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष पर्यटकों पर उनका धर्म पूछकर गोली मार दी थी। इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।
*Hania Aamir fans from India sending Water bottles to her 🤣🤣pic.twitter.com/7U2GCmPIEF
— Sunanda Roy 👑 (@SaffronSunanda) April 29, 2025
ना नींद ना चैन: भारत के फैसले से पाकिस्तान में मची खलबली, आधी रात को उड़ी नींद
23.75 करोड़ का स्कैम! वेंकटेश अय्यर पर फूटा KKR फैंस का गुस्सा
पहलगाम हमले के बाद भारतीय प्रशंसक ने भेजा हानिया आमिर को खास तोहफा, वीडियो वायरल!
मैंने भारत में वोट डाला... : भारत छोड़ने को लेकर पाक नागरिक ने किया चौंकाने वाला दावा, सुन दंग रह गए देश भर के लोग
36 घंटे में भारत करेगा मिलिट्री ऑपरेशन! पाक की उड़ी नींद, अताउल्लाह ने आधी रात की PC
कहां गायब हैं PM? कांग्रेस के सवाल पर फारूक अब्दुल्ला का करारा जवाब, पाकिस्तान को भी सुनाई खरी-खरी
भारत से डरा पाकिस्तान! सूचना मंत्री का दावा, अगले 36 घंटे में हो सकता है हमला
दुष्मंथा चमीरा का अविश्वसनीय कैच: IPL 2025 में पलटा खेल, दर्शकों की खुली रह गईं आंखें!
पहलगाम हमले पर फारूक अब्दुल्ला का सख्त रुख: आतंकवाद के खिलाफ PM मोदी के हर फैसले में साथ
विशाखापत्तनम मंदिर हादसा: दीवार कैसे बनी काल? 8 लोगों की मौत