28 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सनसनी मचा दी। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ अर्धशतक जमाया।
सिर्फ 17 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर वैभव आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इतना ही नहीं, वे टी-20 क्रिकेट में भी सबसे कम उम्र में अर्धशतक जड़ने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए।
वैभव यहीं नहीं रुके! उन्होंने मात्र 35 गेंदों में शतक ठोक डाला और आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी का तमगा भी अपने नाम कर लिया।
वैभव की रिकॉर्डतोड़ पारी आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज के रूप में आई। उनका 17 गेंदों में अर्धशतक इस सीजन का सबसे तेज अर्धशतक है। यह राजस्थान रॉयल्स के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है और गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बन गया है।
अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से वैभव ने सभी का ध्यान खींचा। आईपीएल इतिहास में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बनने के बाद क्रिकेट फैंस के बीच उनकी चर्चा गर्म है और सभी को उनसे आगे भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
अर्धशतक तक पहुंचने के लिए वैभव ने 6 छक्के और 3 चौके लगाए। उन्होंने गुजरात के गेंदबाजों को पसीने छुड़ा दिए। अनुभवी गेंदबाज ईशांत शर्मा और मोहम्मद सिराज जैसे धुरंधर भी उनके सामने बेबस नजर आए।
इससे पहले वैभव आईपीएल में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने थे और यह उनका तीसरा आईपीएल मैच था। सिराज जैसे तेज गेंदबाज के खिलाफ सूर्यवंशी ने 90 मीटर लंबा छक्का मारकर यह साबित कर दिया कि उम्र सिर्फ एक संख्या है।
अर्धशतक के बाद भी वैभव का बल्ला थमा नहीं। उन्होंने 35 गेंदों में शतक पूरा किया, हालांकि वे प्रसिद्ध कृष्णा के आगे आउट हो गए। उन्होंने 37 गेंदों में 101 रनों की शानदार पारी खेली। इस तरह सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे और पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए।
आईपीएल में सबसे तेज शतक
| क्रमांक | गेंदें | बल्लेबाज | टीम | विपक्षी टीम | स्थान | वर्ष | |--------|-------|-----------------|------|-------------|-----------|-------| | 1 | 30 | क्रिस गेल | आरसीबी | पीडब्लूआई | बेंगलुरु | 2013 | | 2 | 35 | वैभव सूर्यवंशी | आरआर | जीटी | जयपुर | 2025 | | 3 | 37 | यूसुफ पठान | आरआर | एमआई | मुंबई | 2010 | | 4 | 38 | डेविड मिलर | पीबीकेएस| आरसीबी | मोहाली | 2013 |
वैभव सूर्यवंशी द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड
पावर प्ले में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन
| क्रमांक | स्कोर | विपक्षी टीम | स्थान | वर्ष | |--------|-------|--------------------------|-----------|-------| | 1 | 87/0 | गुजरात टाइटंस (GT) | जयपुर | 2025 | | 2 | 85/1 | सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) | हैदराबाद | 2023 | | 3 | 81/1 | चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) | अबू धाबी | 2021 |
*🚨 SURYAVANSHI SMASHED THE YOUNGEST FIFTY IN IPL HISTORY 🚨 pic.twitter.com/NIe0DmBhVl
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 28, 2025
नौसेना ने DRDO संग किया स्वदेशी मिसाइल MIGM का सफल परीक्षण, बढ़ी समुद्री ताकत
केदारनाथ में कभी भी घट सकती है महाकुंभ जैसी घटना! युवती ने की दर्शनार्थियों से यह अपील
राजस्थान: बीजेपी विधायक की सदस्यता पर लटकी तलवार, कांग्रेस ने की बर्खास्तगी की मांग
₹39 लगाकर सोया, सुबह उठा तो 4 करोड़ का मालिक!
बल्लेबाज की जेब से गिरा मोबाइल फोन, मैदान में मचा हड़कंप! ICC का नियम क्या कहता है?
बाबा रामदेव का पाकिस्तान को करारा जवाब: लाहौर और कराची में गुरुकुल खोलने का ऐलान!
संजौली मस्जिद: कब्जा, सनसनी, पर कागज नहीं - कोर्ट आदेश के बाद गिराने की मांग तेज!
घर में पेशाब मिलाकर पोछा: नोएडा में मेड की घिनौनी करतूत CCTV में कैद
आ गए असली फॉर्म में : SRH के सामने 133 रन पर ढेर, दिल्ली कैपिटल्स हुई ट्रोल, अक्षर का उड़ा मजाक
सिंधु नदी का जल संकट: पाकिस्तान में सूखे की आहट!