भारतीय नौसेना ने रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) के साथ मिलकर स्वदेशी तकनीक से विकसित मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इससे भारतीय नौसेना की समुद्र में युद्ध करने की क्षमता और बढ़ जाएगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफल परीक्षण पर भारतीय नौसेना और डीआरडीओ को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह सिस्टम नौसेना की ताकत को काफी बढ़ाएगा।
मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) का यह परीक्षण भारत के लिए कई मायनों में महत्वपूर्ण है। यह आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। MIGM मिसाइल अत्याधुनिक स्वदेशी तकनीक पर आधारित है।
परीक्षण के दौरान मिसाइल ने अपनी सटीकता और प्रभावशीलता को साबित किया। इससे स्पष्ट होता है कि भारत रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन एक आधुनिक समुद्री बारूदी सुरंग है। यह कई तरह के खतरों को पहचानकर जहाजों या पनडुब्बियों को निशाना बनाती है। MIGM पारंपरिक बारूदी सुरंगों से बेहतर है, क्योंकि यह कई सेंसरों और ट्रिगर मैकेनिज्म का उपयोग करती है, जिससे इसे निष्क्रिय करना मुश्किल है।
भारत के मिसाइल परीक्षण से पहले, पाकिस्तान ने भी अपनी फतह मिसाइल का परीक्षण किया था। फतह सतह से सतह पर हमला करने वाली मिसाइल है, जिसकी रेंज 120 किमी है।
#WATCH | DRDO (Defence Research and Development Organisation) and Indian Navy successfully conducted validation trial of Multi-Influence Ground Mine. This system will further enhance undersea warfare capabilities of Indian Navy.
— ANI (@ANI) May 5, 2025
(Video Source: DRDO) pic.twitter.com/tnaASlhpvt
सीबीएसई बोर्ड परिणाम 2025: 44 लाख छात्रों की धड़कनें तेज, परिणाम का इंतजार!
नौसेना ने DRDO संग किया स्वदेशी मिसाइल MIGM का सफल परीक्षण, बढ़ी समुद्री ताकत
पाक के उड़ेंगे होश: सिंधु समझौते पर झटका, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स पर भारत का बड़ा प्लान!
दिल्ली में हॉर्न बजाने से रोकने पर थार चालक ने युवक को कुचला, दोनों पैर टूटे
बाबा रामदेव का बड़ा दावा: कराची और लाहौर में बनेंगे गुरुकुल, पाकिस्तान नहीं टिक पाएगा!
क्या भारत-पाक तनाव कम करने में रूस निभाएगा अहम भूमिका?
आरंभ है प्रचंड गाने पर सैनिकों संग वीडियो बनाने पर रविंदर रैना घेरे में, कांग्रेस ने साधा निशाना
ससुर से हलाला, महीनों तक संबंध, फिर शौहर की माँ बनी मुस्लिम महिला!
मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार
बल्लेबाज मैदान पर मोबाइल लेकर उतरे, क्रिकेट जगत में मची खलबली, क्या ICC लेगा एक्शन?