मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी शिवालिक शर्मा को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी उनकी होने वाली पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद हुई है।
कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने चार महीने बाद शिवालिक को हिरासत में लिया। राजस्थान पुलिस ने उन्हें बड़ौदा से गिरफ्तार कर जोधपुर लाया। सोमवार को शिवालिक को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
युवती ने आरोप लगाया है कि सगाई के बाद शिवालिक ने कई बार उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद उन्होंने शादी करने से मना कर दिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों की मुलाकात फरवरी 2023 में गुजरात के वडोदरा शहर में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और बातचीत शादी तक पहुंच गई।
युवती ने बताया कि शिवालिक शर्मा ने सगाई के बाद कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वे कई बार राजस्थान में घूमने भी आए। लेकिन बाद में शादी के लिए जोर देने पर उन्होंने इंकार कर दिया।
युवती का यह भी आरोप है कि शिवालिक उसे ब्लैकमेल कर रहा था क्योंकि उसके पास उसकी निजी तस्वीरें थीं, जिसके कारण वह अपने परिवार को इस बारे में नहीं बता पाई।
युवती ने यह भी कहा कि पुलिस ने शुरू में एक महीने तक मामला दर्ज नहीं किया था। जनवरी में, वह अपने परिवार के साथ फिर से पुलिस थाने पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
उन्होंने यह भी कहा कि आईपीएल 2023 में चुने जाने के बाद शिवालिक के व्यवहार में काफी बदलाव आया था।
*आईपीएल खिलाड़ी शिवालिक शर्मा गिरफ्तार l सुनिए पूर्व मंगेतर की जुबानी।
— Dixit Parihar (@dixitparihar) May 5, 2025
कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूर्व मंगेतर ने लगाया था रेप का आरोप
पुलिस ने शिवालिक शर्मा को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है l #jodhpur #shivaliksharma pic.twitter.com/ja4ryRlThW
वनडे, टी20 के बाद अब टेस्ट कप्तानी भी नहीं! BCCI का बड़ा फैसला
सैन्य हल कोई हल नहीं: यूएन प्रमुख ने पहलगाम हमले की निंदा की
₹39 लगाए, सो गए, और सुबह उठे तो ₹4 करोड़ जीत चुके थे!
बाबा रामदेव का पाकिस्तान को करारा जवाब: लाहौर और कराची में गुरुकुल खोलने का ऐलान!
चिनाब नदी पर सलाल डैम के सभी गेट बंद, पानी का प्रवाह पूरी तरह रोका गया
आधी रात को लड़की ने किया ऐसा खुलासा, उड़ गए लड़के के होश!
पाक का नाम-ओ-निशान तक न बचे: गिरि महाराज का बड़ा बयान, राजनीति करने वाले देशद्रोही
शुभमन गिल को इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बड़ी जिम्मेदारी!
भारत-पाक तनाव के बीच नौसेना का बड़ा धमाका: स्वदेशी मिसाइल MIGM का सफल परीक्षण!
39 रुपये लगाकर किसान का बेटा बना करोड़पति, Dream11 ने बदली किस्मत!