पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखी है। पहले सिंधु जल संधि को खत्म करते हुए सिंधु नदी का पानी रोका गया, और अब चिनाब नदी का पानी भी रोक दिया गया है।
चिनाब नदी पर बने बगलिहार बांध और सलाल बांध को भारत ने बंद कर दिया है। बांध बंद होने के बाद नदी पूरी तरह सूख गई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में चिनाब नदी का जलस्तर काफी गिरा हुआ देखा जा सकता है।
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सलाल डैम बना हुआ है। यह डैम चिनाब नदी पर बनाया गया है। भारत ने सलाल डैम के सभी गेट्स को बंद कर दिया है।
सलाल डैम के सभी गेट बंद होने के बाद रियासी जिले में चिनाब नदी के जलस्तर में काफी गिरावट देखने को मिली है। चिनाब नदी कई जगहों पर सूख गई है।
इससे पहले भारत ने चिनाब नदी पर बगलिहार बांध से पानी के प्रवाह को रोक दिया था। अब भारत झेलम नदी पर बने किशनगंगा बांध पर कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत ने सबसे पहले सिंधु नदी पर बने बांध को बंद कर दिया था और सिंधु जल समझौते को खत्म कर दिया था।
गौरतलब है कि विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि की गई थी। इस संधि पर 1960 में तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन पाकिस्तानी राष्ट्रपति अयूब खान ने हस्ताक्षर किए थे। इसे दो शत्रुतापूर्ण पड़ोसियों के बीच शांतिपूर्ण सहयोग के एक दुर्लभ उदाहरण के रूप में सराहा जाता रहा है।
*#WATCH | Jammu and Kashmir: Latest visuals from Reasi, where all gates of Salal Dam on Chenab River are closed. pic.twitter.com/rqaimJ0mq6
— ANI (@ANI) May 5, 2025
आयुर्वेद और विज्ञान का संगम: पतंजलि की कोरोनिल किट को आयुष मंत्रालय की स्वीकृति!
IPL 2025: गेंद के साथ बल्ला भी हवा में...पंत का अजीबोगरीब आउट देख हैरान गोयनका!
खैबर पख्तूनख्वा में उपदेशक का ऐलान: भारत ने हमला किया तो भारतीय सेना का देंगे साथ
राजस्थान: बीजेपी विधायक की सदस्यता पर लटकी तलवार, कांग्रेस ने की बर्खास्तगी की मांग
क्या किसी को भी OGW बताकर मार देंगे? कश्मीरियों को ज़ख्म मत दीजिये: महबूबा मुफ़्ती का केंद्र सरकार पर हमला
कॉलेज छात्रा का कार में संबंध बनाते वीडियो वायरल, दोस्त ने पूछा - काम कैसा हुआ?
IPL के सितारे वैभव सूर्यवंशी के आदर्श कोई भारतीय नहीं, जानकर रह जाएंगे हैरान!
भारत ने पानी से तोड़ी पाकिस्तान की कमर, चिनाब के बाद क्या झेलम पर भी बरपेगा कहर?
बल्लेबाज की जेब से गिरा मोबाइल फोन, मैदान में मचा हड़कंप! ICC का नियम क्या कहता है?
शाहीन अफरीदी की बदसलूकी: महिला कमेंटेटर से रुखे व्यवहार पर फूटा लोगों का गुस्सा