अलीगढ़ जिले में सपा सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हुए हमले के मामले में योगी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने विवादित बयान दिया है। हमले के आरोप में करणी सेना के जिला संयोजक कृष्णा ठाकुर, सुधीर सिंह, भूपेंद्र सिंह, सचिन सिंह और सुमित सिंह को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में SDM कोर्ट से जमानत मिल गई थी। आरोपियों पर केवल शांति भंग करने जैसी सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।
मंत्री रघुराज सिंह ने रामजी लाल सुमन पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके साथ तो ऐसा ही होगा। ठाकुरों से पंगा लेना ठीक नहीं होगा। हालत खराब हो जाएगी। जिस गांव में 10 ठाकुर हैं, वे भी 100 वोट डलवाने की ताकत रखते हैं।
रघुराज सिंह ने आगे कहा कि ये मुगलों की नाजायज औलाद हैं, इनके साथ तो ये होना है। मुगलों और आक्रांताओं को अपना बाप कहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के साथ ऐसा ही होना चाहिए और वे उन लोगों की तारीफ करेंगे जिन्होंने इसका विरोध किया। उनका मानना है कि इस विरोध का असर पूरे देश में दिखेगा।
मंत्री यही नहीं रुके, उन्होंने यहां तक कह दिया कि ठाकुरों से पंगा लेना महंगा पड़ेगा। उन्होंने कहा कि रामजीलाल सुमन अपने बाप को बाप कहने को तैयार नहीं हैं और मुगलों और आक्रांताओं को अपना बाप कहते हैं सिर्फ वोट के खातिर।
रघुराज सिंह ने कहा कि यह बेईमान एक समाज से लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने रामजीलाल सुमन से सवाल करते हुए पूछा कि उनके घर से कितने स्वतंत्रता सेनानी हुए और कितने रन बांकुरे हुए जिन्होंने देश के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में अखिलेश यादव को भी इसका परिणाम दिखा देंगे।
*“ठाकुरों से पंगा लेना ठीक नहीं होगा।
— Ravish Kumar ᴾᵃʳᵒᵈʸ © (@SirRavishFC) April 28, 2025
हालत ख़राब हो जाएगी।
जिस गाँव में 10 ठाकुर हैं वो भी 100 वोट डलवाने की ताक़त रखते हैं।”
ये यूपी में योगी सरकार के मंत्री हैं।
खुल्लमखुल्ला बोल रहे हैं 👇👇👇pic.twitter.com/grdgmyNVcw
पल भर में पाकिस्तान में तबाही! चीन-US भी पीछे... DRDO का बेमिसाल हाइपरसोनिक इंजन
52 हजार फीट से परमाणु हमला! राफेल मरीन से थर्राएगा पाकिस्तान
सिंधु जल संधि पर टिकैत का यू-टर्न, पाकिस्तान के किसानों के लिए जताई चिंता
हम हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते : यूपी की मुस्लिम महिलाओं के बयान से मचा बवाल
1947 में नहीं गए, तो अब क्यों? - कश्मीर पर फारूक अब्दुल्ला का दो टूक जवाब
पाकिस्तान: पीस कमिटी की बैठक में धमाका, मलबे में दबे लोग, वीडियो आया सामने
राफेल डील: भारत की नौसेना बनेगी और भी ताकतवर, पाकिस्तान में मची खलबली!
क्या रोबोट डॉक्टर से बेहतर सर्जरी कर पाएंगे? एलन मस्क का दावा - 5 साल में बदल जाएगी तस्वीर
कंगाल पाकिस्तान की बुलेट ट्रेन की बातें, मरियम नवाज के दावे पर सोशल मीडिया में उड़ी खिल्ली
झूठी रिपोर्टिंग पर फिर सवालों में BBC, भारत ने दी कड़ी चेतावनी