क्या रोबोट डॉक्टर से बेहतर सर्जरी कर पाएंगे? एलन मस्क का दावा - 5 साल में बदल जाएगी तस्वीर
News Image

एलन मस्क ने 28 अप्रैल, 2025 को कहा कि रोबोट में 5 साल में सर्वश्रेष्ठ ह्यूमन सर्जन को भी पछाड़ने की क्षमता है।

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने कहा कि उनकी ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस कंपनी न्यूरालिंक ब्रेन-कंप्यूटर इलेक्ट्रोड इंसर्शन के लिए रोबोट पर निर्भर थी, क्योंकि यह काम इंसान के ज़रिये हासिल करना नामुमकिन था।

मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, रोबोट कुछ सालों में अच्छे इंसानी सर्जन्स को और 5 सालों में बेस्ट ह्यूमन सर्जन्स को भी पीछे छोड़ देंगे।

उन्होंने आगे कहा, न्यूरालिंक को ब्रेन-कंप्यूटर इलेक्ट्रोड इंसर्शन के लिए एक रोबोट का इस्तेमाल करना पड़ा, क्योंकि आवश्यक गति और सटीकता प्राप्त करना इंसानों के लिए नामुमकिन था।

यह पोस्ट इन्फ्लुएंसर मारियो नवल के एक दूसरे पोस्ट के जवाब में आया, जिन्होंने अमेरिकन बेस्‍ड मेडिकल डिवाइस कंपनी मेडट्रोनिक द्वारा मेडिसिन में रोबोटिक्स की हाल की कामयाबी को हाईलाइट किया।

नवल ने कहा कि मेडट्रोनिक ने प्रोस्टेट, किडनी, और ब्लैडर को ठीक करने के लिए 137 रियल सर्जरी में अपने ह्यूगो रोबोटिक सिस्टम को कामयाबी के साथ तैनात किया।

सर्जरी के परिणाम डॉक्टरों की एक्सपेक्टेशंस से बेहतर थे और 98 फीसदी से ज़्यादा का सक्सेस रेट देखा गया।

प्रोस्टेट सर्जरी (3.7 फीसदी), किडनी सर्जरी (1.9 फीसदी), और ब्लैडर सर्जरी (17.9 फीसदी) के लिए कॉम्प्लिकेशन रेट भी काफी कम थे।

नवल ने कहा कि 137 सर्जरी में से सिर्फ 2 को रेगुलर सर्जरी में वापस स्विच करने की ज़रूरत पड़ी, एक रोबोट ग्लिच के कारण और एक ट्रिकी पेशेंट केस की वजह से ऐसा हुआ।

इस बीच, मस्क की न्यूरालिंक मौजूदा वक़्त में अपनी ब्रेन-कंप्यूटर इंटरफेस तकनीक के क्लीनिकल ट्रायल में लगी हुई है।

कंपनी का टारगेट पैरालिसिस या न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों वाले लोगों के लिए ब्रेन कंट्रोल्ड डिवाइस बनाना है।

हालाँकि अभी तक किसी भी डिवाइस को कमर्शियल नहीं किया गया है, लेकिन 3 लोगों में कामयाबी के साथ न्यूरालिंग ब्रेन इम्प्लांट किया गया है।

मस्क ने 2024 में एक्स पर कहा था, अगर सब कुछ ठीक रहा, तो कुछ सालों में न्यूरालिंक वाले सैकड़ों लोग होंगे, शायद 5 साल में हजारों और 10 साल में लाखों।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

वह आपके मनोरंजन का विषय नहीं... बुमराह की पत्नी संजना ने बेटे को ट्रोल करने वालों को लगाई फटकार

Story 1

पहलगाम हमले पर अफरीदी का विवादित बयान, पाकिस्तान का नाम बदनाम!

Story 1

भारत के दबाव का असर ! पाकिस्तानी सेना में इस्तीफों की बाढ़

Story 1

लखनऊ यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर का विवादित पोस्ट: धर्म देखकर बुलडोजर चलाना भी आतंकवाद

Story 1

नक्सलियों को कांग्रेस का साथ? तेलंगाना में शांति वार्ता को लेकर सरगर्मी तेज

Story 1

वाह खड़गे साहब! कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को बताया ज्योतिर्लिंग, मंच पर ही भूले संख्या

Story 1

शाहिद अफरीदी ने भारतीय सेना पर लगाए गंभीर आरोप, सबूत दिखाने की मांग

Story 1

पहलगाम हमले पर अफरीदी का विवादित बयान: भारतीय सेना पर उठाए सवाल, क्रिकेट बंद करने की मांग

Story 1

पाकिस्तान में कैद BSF जवान: पांचवें दिन भी रेंजर्स की चुप्पी बरकरार

Story 1

एयरपोर्ट पर फर्श पर बैठकर खाना खाने पर विवाद: क्या ये सभ्यता है या असभ्यता?