बिहार में अगले 2-3 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
News Image

बिहार के 8 जिलों में अगले दो से तीन घंटों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है।

गोपालगंज और सिवान जिलों के कुछ हिस्सों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन दो जिलों के अलावा पश्चिम चंपारण, किशनगंज, कटिहार, अररिया, भागलपुर और पूर्णिया में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में फिलहाल भीषण गर्मी पड़ रही है और लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं। कुछ जिलों में मानसून से पहले की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में 17 से 20 जून के बीच मानसून की आधिकारिक एंट्री हो सकती है। अनुमान है कि 25 जून तक राज्य के सभी हिस्सों में मानसूनी बारिश शुरू हो जाएगी। इस बार सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना जताई गई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

चौंकाने वाला मंजर: मिसाइलों के बीच छत पर जश्न, सैक्सोफोन की धुन से गूंजा माहौल

Story 1

केदारनाथ यात्रा पर कुदरत का कहर: पैदल मार्ग भी अगले आदेश तक स्थगित!

Story 1

क्या क्रिकेट मैच के दौरान बीयर का सेवन कर सकता है खिलाड़ी? ICC के नियम जानकर रह जाएंगे दंग!

Story 1

दो दशक बाद साइप्रस पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

Story 1

डेब्यू मैच में लूटेरे बने गेंदबाज, 4 ओवर में दिए 81 रन, बना शर्मनाक रिकॉर्ड!

Story 1

क्या पाकिस्तान पर भी परमाणु बम बरसाएगा इजराइल? नेतन्याहू के पुराने बयान से दहशत!

Story 1

क्या योगी आदित्यनाथ की जगह लेंगे केशव प्रसाद मौर्य? अमित शाह के मित्र वाले संदेश ने यूपी में मचाई सियासी हलचल!

Story 1

अवैध दरगाह में बुलडोजर की दस्तक: स्पेशल रूम, बाथटब और संगमरमर के कमरे उजागर

Story 1

इतनी गोली मारूंगी कि घरवाले भी पहचानने से इनकार कर देंगे : हरदोई में महिला की पिस्तौल से धमकी, वीडियो वायरल

Story 1

दीदी तेरा देवर दीवाना पर मियां-बीवी का धमाल, रोमांटिक डांस देख उड़े होश