खान सर का आइडिया वायरल: रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे...
News Image

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश भर में आक्रोश है। मोदी सरकार से आतंकवादियों को पकड़कर सख्त सजा देने की मांग उठ रही है। इस हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता 1960 को स्थगित करने सहित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए भारत ने अब तक पांच बड़े फैसले किए हैं, जिनमें पाकिस्तान में भारतीय दूतावास को बंद करना, अटारी बॉर्डर को सील करना, और पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे में देश छोड़ने का आदेश देना शामिल है। इसके साथ ही भारत ने 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को भी स्थगित कर दिया है।

सोशल मीडिया पर फेमस टीचर खान सर का पाकिस्तान को सबक सिखाने का सुझाव वायरल हो रहा है। खान सर का मानना है कि पाकिस्तान पर दोहरी मार की जा सकती है। उनका कहना है कि सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करना या सर्जिकल स्ट्राइक से काम नहीं चलेगा, बल्कि पाकिस्तान को घेरने की जरूरत है, ताकि वह खुद तड़प उठे।

खान सर ने यूट्यूब चैनल पर कहा कि सिंधु जल समझौते को सस्पेंड करना या सर्जिकल स्ट्राइक कोई समाधान नहीं है। उन्होंने बताया कि हम सिंधु नदी तंत्र का 80% पानी पाकिस्तान को छोड़ देते हैं। इस समझौते को स्थगित करने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, क्योंकि हम इस पानी को कहां ले जाएंगे?

खान सर का सुझाव है कि इस समस्या का समाधान नया बांध बनाने में है। उन्होंने कहा कि जब तक समझौता स्थगित है, तब तक हमें एक नया बांध बनाना चाहिए। गर्मी के मौसम में पूरा पानी रोक लिया जाए और बरसात तक पाकिस्तान के पास कोई पानी नहीं बचे। जब बांध पूरा भर जाए, तो उसे खोल देना चाहिए। इससे पाकिस्तान में बाढ़ आ जाएगी।

वीडियो क्लिप में आखिर में हंसते हुए वो कहते हैं कि ऐसा करने से पाकिस्तान के रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की, जिसमें पहलगाम में चल रहे ऑपरेशन और वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई। इससे पहले रक्षा मंत्री साउथ ब्लॉक पहुंचे थे, जहां सेना प्रमुख ने उन्हें सैन्य ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी थी।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी का रुख काफी सख्त देखा जा रहा है। पूरी दुनिया में यह चर्चा है कि भारत आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कोई बड़ा कदम उठाने जा रहा है। दिल्ली से लेकर सीमा तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हाई अलर्ट जारी किया गया है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

विराट कोहली ने केएल राहुल को दिया करारा जवाब, जश्न का अंदाज देख दंग रह गए लोग!

Story 1

16 बच्चे पैदा करने के बाद मुल्ला का मोदी पर गुस्सा, 18 और करने की धमकी!

Story 1

भारत खुद अपने लोगों को मरवाता है... शाहिद अफरीदी का शर्मनाक बयान

Story 1

बीमार पत्नी, दरिंदा बाप: बेटी से किया दुष्कर्म, मौलवी ने कबूला गुनाह!

Story 1

मेरा बेटा तुम्हारे एंटरटेनमेंट की चीज़ नहीं! - अंगद पर ट्रोलिंग से नाराज़ संजना का करारा जवाब

Story 1

रैली में ASP पर भड़के सीएम सिद्धारमैया, थप्पड़ मारने का किया इशारा!

Story 1

क्या पाकिस्तानी जनरल मुनीर का साम्राज्य 8,50,000 करोड़ का है? भारत के दिग्गज भी पीछे!

Story 1

1947 में नहीं गए, तो अब क्यों? - कश्मीर पर फारूक अब्दुल्ला का दो टूक जवाब

Story 1

रामजीलाल सुमन पर हमले के पीछे DGP का हाथ! अखिलेश का गंभीर आरोप

Story 1

उत्तर प्रदेश की मुस्लिम महिलाओं का चौंकाने वाला दावा: हम हिंदुस्तान का कानून नहीं मानते!