रैली में ASP पर भड़के सीएम सिद्धारमैया, थप्पड़ मारने का किया इशारा!
News Image

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया सोमवार को एक कांग्रेस रैली के दौरान आपा खो बैठे। उन्होंने एक पुलिस अधिकारी को थप्पड़ मारने जैसा इशारा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कार्यक्रम में कुछ प्रदर्शनकारियों ने काले झंडे दिखाए, जिससे सीएम सिद्धारमैया नाराज हो गए। मुख्यमंत्री ने रैली स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए धरवाड़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) नारायण बरमानी पर गुस्सा दिखाया।

गुस्से में, सिद्धारमैया ने अधिकारी को बुलाया और पूछा, अरे, इधर आओ, एसपी कौन है? तुम लोग कर क्या रहे हो? उन्होंने अधिकारी की ओर हाथ उठाया, जिससे ऐसा प्रतीत हुआ कि वे थप्पड़ मारने का इशारा कर रहे हैं। अधिकारी को पीछे हटते हुए देखा गया। मंच पर मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच, माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मुख्यमंत्री के इस व्यवहार पर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जनता दल (सेक्युलर) ने सोशल मीडिया पर कहा कि पुलिस अधिकारी पर हाथ उठाना मुख्यमंत्री के पद और गरिमा के लिए उचित नहीं है और उन्हें अपनी गलतियों को सुधारना चाहिए।

कर्नाटक बीजेपी के प्रवक्ता विजय प्रसाद ने सिद्धारमैया की आलोचना करते हुए कहा कि एक पुलिस अधिकारी पर हाथ उठाना अपमानजनक है और मुख्यमंत्री का अहंकार सभी सीमाओं को पार कर चुका है। उन्होंने सीएम से बिना शर्त पुलिस अधिकारी से माफी मांगने की मांग की।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

धोनी ने तोड़ा दिल, CSK की हार पर स्टेडियम में फूट-फूट कर रोईं श्रुति हासन

Story 1

पाकिस्तानी झंडा सड़क पर चिपकाया तो मुस्लिम महिलाओं को हुआ पेट में दर्द?

Story 1

खान सर का आइडिया वायरल: रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे...

Story 1

एक करोड़ के वैभव सूर्यवंशी ने जड़ी सीजन की सबसे तेज फिफ्टी!

Story 1

शर्मनाक हरकत: बस कंडक्टर ने सोती हुई लड़की के साथ की छेड़छाड़, वीडियो वायरल

Story 1

क्या असीम मुनीर ने रची पहलगाम हमले की साजिश? कार्यकाल विस्तार के लिए भारत से टकराव का खतरा!

Story 1

वाह खड़गे साहब! कांग्रेस अध्यक्ष ने खुद को बताया ज्योतिर्लिंग, मंच पर ही भूले संख्या

Story 1

राफेल डील: भारत की नौसेना बनेगी और भी ताकतवर, पाकिस्तान में मची खलबली!

Story 1

क्या होने वाला है बड़ा? PM मोदी और रक्षा मंत्री की बैठक, पाकिस्तान को मिलेगा करारा जवाब!

Story 1

63000 करोड़ में भारत ने खरीदे परमाणु बम दागने में सक्षम 26 राफेल मरीन: बदलेंगे समंदर के समीकरण