भारतीय नौसेना ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है और बताया है कि क्यों पाकिस्तान और उसकी नौसेना, भारत की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल से थर-थर कांपते हैं। यह मिसाइल इतनी घातक है कि पलक झपकते ही तबाही मचा सकती है।
भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की क्षमता का प्रदर्शन करते हुए सफलतापूर्वक एंटी-शिप फायरिंग की है। इस दौरान युद्धपोत से ब्रह्मोस मिसाइल भी दागे गए।
ब्रह्मोस मिसाइल को भारत और रूस ने मिलकर बनाया है। भारतीय नौसेना के युद्धपोतों और पनडुब्बियों को इस मिसाइल से लैस किया गया है। इस मिसाइल के कई वर्जन हैं और इसे जमीन, युद्धपोत, लड़ाकू विमान और सबमरीन से लॉन्च किया जा सकता है।
ब्रह्मोस दुनिया का सबसे घातक क्रूज मिसाइल है। शुरुआत में इसकी मारक क्षमता 300 किलोमीटर थी, जिसे बढ़ाकर 500 किलोमीटर तक किया गया है। इसकी गति 2.8 मैक (3457.44 किलोमीटर प्रति घंटा) है। इतनी तेज गति और क्रूज मिसाइल होने के कारण ब्रह्मोस को रोक पाना बेहद मुश्किल है। लॉन्च किए जाने के बाद यह चंद सेकंड में अपने लक्ष्य को नष्ट कर देता है, जिससे दुश्मन को संभलने का भी मौका नहीं मिलता।
भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने कहा कि नौसेना किसी भी समय, कहीं भी और किसी भी तरह से राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा के लिए युद्ध के लिए तैयार है।
इससे पहले, आईएनएस सूरत ने भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया था। उसने समुद्र के ऊपर उड़ रहे एक तेज, कम ऊंचाई वाले मिसाइल को सफलतापूर्वक नष्ट किया था। इसके लिए सतह से हवा में मार करने वाले मिसाइल का इस्तेमाल किया गया था।
यह प्रदर्शन पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद आया है, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने कहा था कि वह अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर कराची तट से सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का टेस्ट करेगा। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाये का अभियान तेज किया गया है।
*#IndianNavy Ships undertook successful multiple anti-ship firings to revalidate and demonstrate readiness of platforms, systems and crew for long range precision offensive strike.#IndianNavy stands #CombatReady #Credible and #FutureReady in safeguarding the nation’s maritime… pic.twitter.com/NWwSITBzKK
— SpokespersonNavy (@indiannavy) April 27, 2025
रावण वध भी अहिंसा थी: पहलगाम हमले पर भागवत का पाकिस्तान को कड़ा संदेश
भारत-पाक सीमा पर तनाव: फायरिंग, आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई, और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट
स्पीड स्टार मयंक यादव ने रोहित को छकाया, 12 रन पर किया शिकार
शख्स ने होशियारी में लगाई होठों पर फेवीक्विक, फिर शांत हो गया सुलेमानी कीड़ा !
जेएनयू में भी जला लालटेन! राजद उम्मीदवार की जीत पर जश्न, लालू-तेजस्वी का जिक्र
मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: DA में बंपर बढ़ोतरी का ऐलान!
कोई हमें ही उड़ा देगा : आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की रक्षा मंत्री को सलाह, बोले - हमसे लो मदद
फेवीक्विक से होंठ चिपकाने के बाद लड़के का हुआ बुरा हाल, फड़फड़ा गया सुलेमानी कीड़ा !
बारिश में डूबी KKR की उम्मीदें, प्लेऑफ का टिकट खतरे में!
आतंकी किसी भी बिल में घुस जाएं, बख्शे नहीं जाएंगे: सम्राट चौधरी