पाकिस्तान की ओर से नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगातार तीसरे दिन फायरिंग की गई। भारतीय सेना के अनुसार, शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में टूटमारी गली और रामपुर सेक्टर में पाक की ओर से गोलीबारी की गई। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए हल्के हथियारों से गोलीबारी की। फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना एक्शन मोड में है। सेना द्वारा आतंकियों को ढूंढकर उनके ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है। अब तक, भारतीय सेना ने विस्फोटकों का इस्तेमाल करके 9 आतंकियों के घरों को ध्वस्त कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा और त्राल में भी आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों के घरों को गिराया गया है।
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में अज्ञात हमलावरों ने सामाजिक कार्यकर्ता गुलाम रसूल मगरे की गोली मारकर हत्या कर दी। 45 वर्षीय मगरे को उनके घर में घुसकर गोली मारी गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है ताकि हत्यारों और उनके मकसद का पता लगाया जा सके।
भारत के साथ व्यापारिक समझौता रद्द होने के बाद पाकिस्तान में दवाओं का संकट गहरा गया है। पाकिस्तानी स्वास्थ्य विभाग ने स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके अलावा, झेलम नदी में अचानक पानी छोड़े जाने से पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) करेगी। इस हमले में आतंकवादियों ने 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतकों में 24 हिंदू पर्यटक, एक स्थानीय मुस्लिम युवक और एक ईसाई पर्यटक शामिल थे।
शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में 60 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की। अनंतनाग में संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए मोबाइल व्हीकल चेकपॉइंट लगाए गए हैं। सेना ने 48 घंटों में 6 आतंकियों के घरों को बारूद से उड़ा दिया है, जिसमें अल्ताफ लाली नामक एक आतंकी भी मारा गया है।
उत्तर प्रदेश में अल्पकालिक वीजा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को निर्वासित कर दिया गया है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार यह कार्रवाई की गई है। अधिकारियों को कश्मीरी छात्रों, पर्यटकों और व्यापारियों को उचित सुरक्षा मुहैया कराने के लिए भी कहा गया है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी की भारत विरोधी टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आतंकवाद का पता लगाएगा और दुनिया में जहां भी आतंकी ढांचा मौजूद है, उसे नष्ट किया जाएगा। राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
*#WATCH | Bandipora, J&K: Visuals of a destroyed house in Chotipora, allegedly linked to a terrorist pic.twitter.com/nHtCEdgvbc
— ANI (@ANI) April 27, 2025
पहलगाम हमले पर शाहिद अफरीदी का विवादित बयान, भारत पर लगाए बेबुनियाद आरोप
देश का खून खौल रहा, न्याय मिलकर रहेगा
नेहा सिंह राठौर का वीडियो पाकिस्तान का हथियार , भारत पर हमले के लिए इस्तेमाल
नेहा राठौर के ट्वीट पर बवाल: BJP विधायक ने गिरफ्तारी की मांग की, कहा - ISI एजेंट जैसा काम, फांसी हो जाती
उत्तर प्रदेश में इतिहास: शाहजहांपुर में बनी देश की पहली नाइट लैंडिंग हवाई पट्टी, फाइटर प्लेन भरेंगे उड़ान
गौरी, शाहीन, गजनवी: भारत के लिए बने, पाकिस्तान के रेल मंत्री ने उगला ज़हर
पुरुषों को भी न्याय दो: पत्नी के अफेयर से तंग आकर TCS मैनेजर ने लाइव फांसी लगाई!
IPL 2025: प्रभसिमरन का अद्भुत छक्का! बायां पैर उठाया और गेंद को पहुंचाया सीधे फाइन लेग के ऊपर, वायरल हुआ वीडियो
गुरु नानक के वेश में आमिर खान: बीजेपी का गुस्सा, तत्काल कार्रवाई की मांग!
ससुर से हलाला, फिर गर्भवती: सात साल पुराना मामला फिर सुर्खियों में