राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अहिंसा हमारा स्वभाव और मूल्य है, लेकिन अत्याचारियों को सबक सिखाना भी हमारा धर्म है।
भागवत ने दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपनी परंपरा के अनुसार कभी भी किसी पड़ोसी देश को नुकसान नहीं पहुंचाता है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर कोई बुराई पर उतर आए तो राजा (सरकार) का कर्तव्य है कि वह लोगों की रक्षा करे। राजा को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए। गुंडों को सबक सिखाना हमारा कर्तव्य है।
भागवत ने कहा कि कुछ लोग सिद्धांतों को अपनाते हैं, जबकि कुछ परेशानी बढ़ाते रहते हैं। हमलावरों से परास्त नहीं होना भी धर्म का हिस्सा है।
पाकिस्तान का नाम लिए बिना भागवत ने कहा कि कुछ लोग नहीं बदलेंगे, चाहे कुछ भी कर लो। वे दुनिया को परेशान करते रहेंगे। ऐसे में गुंडों को सबक सिखाना जरूरी है।
उन्होंने मुंबई में दिए अपने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि रावण का वध भी उसके कल्याण के लिए हुआ था। संहार को हिंसा नहीं कहते। आततायियों से मार न खाना भी हमारा धर्म है।
पहलगाम हमले में 28 निर्दोषों की हत्या पर भागवत का यह बयान महत्वपूर्ण है। उन्होंने बिना किसी देश का नाम लिए यह संदेश दिया कि भारत अपनी रक्षा करने में सक्षम है।
इससे पहले मुंबई में भी भागवत ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा था कि यह लड़ाई धर्म और अधर्म के बीच है। अब यह दिखाने का समय है कि हमारा देश कितना शक्तिशाली है। आतंकियों ने लोगों का धर्म पूछकर उनकी हत्या की थी। लेकिन हिंदू ऐसा कभी नहीं करेगा।
#WATCH | Delhi: RSS chief Mohan Bhagwat says, ...Non-violence is our nature, our value... But some people will not change, no matter what you do, they will keep troubling the world, so what to do about it? ... Non-violence is our religion. Teaching a lesson to hooligans is also… pic.twitter.com/Kr9aRMBCy4
— ANI (@ANI) April 26, 2025
मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं, देश नहीं! : नेहा सिंह राठौर के पहलगाम हमले पर सवाल, पाकिस्तान में शेयर हुए ट्वीट
स्टंटबाजी पड़ी भारी: लड़की को बैठाकर बाइक चलाना पड़ा महंगा, पलभर में बदला नज़ारा
गौरी, शाहीन, गजनवी: भारत के लिए बने, पाकिस्तान के रेल मंत्री ने उगला ज़हर
IPL 2025: प्रभसिमरन का अद्भुत छक्का! बायां पैर उठाया और गेंद को पहुंचाया सीधे फाइन लेग के ऊपर, वायरल हुआ वीडियो
मार दोगे, हमारी सरकार पहले ही मार रही है... जंग के डर से पाकिस्तानी नागरिकों ने अपनी सरकार का उड़ाया मज़ाक!
एके-47 और M4 राइफलों से लैस आतंकी, 22 घंटे पैदल चलकर पहलगाम पहुंचे: जांच में सनसनीखेज खुलासे
कहां है मोदी बंकर ? पहलगाम हमले के बाद फिर खुले दरवाजे!
भारत को पाकिस्तान पर हमला करने की भी जरूरत नहीं... - पहलगाम हमले पर विजय देवरकोंडा का तीखा बयान, कहा - कश्मीर हमारा है
कर्नाटक CM के बयान पर पाकिस्तान में बवाल, पहलगाम हमले पर देनी पड़ी सफाई
ट्रेन में बच्चा, स्टेशन पर मां: दूध लेने उतरी महिला के लिए रुकी ट्रेन