एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपने होंठों पर फेवीक्विक लगा लिया।
लड़के ने पहले सोचा कि कुछ नहीं होगा, लेकिन इसके बाद जो हुआ, उससे उसकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।
दरअसल, जैसे ही लड़के ने अपने होंठों पर फेवीक्विक लगाया, वे तुरंत आपस में चिपक गए और उसका मुंह बंद हो गया।
उसने अपना मुंह खोलने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका।
जब उसे एहसास हुआ कि उसके होंठ बुरी तरह चिपक गए हैं और मुंह नहीं खुल रहा, तो उसकी आंखों में आंसू आ गए और वह रोने लगा।
लड़का अपनी इस हरकत को कैमरे में रिकॉर्ड भी कर रहा था, जो अब सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है जैसे लड़के ने यह सब वीडियो को वायरल करने के लिए किया था।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने शेयर किया है।
खबर लिखे जाने तक इसे लाखों लोगों ने देखा है और सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है।
वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किए हैं और लड़के की इस मूर्खता पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
एक यूजर ने लिखा, इसे कहते हैं ना सुलेमानी कीड़ा, जब फड़फड़ाता है तो कुछ ऐसा ही काम करवाता है।
दूसरे ने लिखा, इसे बहुत खुजली थी, अब मिट जाएगी।
तीसरे ने लिखा, देखा आपने लापरवाही का नतीजा।
ऐसा कौन सा चुन्ना काट रहा था इसको🤣 pic.twitter.com/pC90odHoNA
— Arun (@ArunPrayagi1) April 25, 2025
बारिश में डूबी KKR की उम्मीदें, प्लेऑफ का टिकट खतरे में!
मोदी जी देश के प्रधानमंत्री हैं, देश नहीं! : नेहा सिंह राठौर के पहलगाम हमले पर सवाल, पाकिस्तान में शेयर हुए ट्वीट
लखनऊ की हार का बदला मुंबई ने लिया, लगातार 5वीं जीत!
एमपी सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ता 5% बढ़ा!
क्या IPL 2025 में मुंबई इंडियंस फिर लहराएगा परचम? बन रहा है अद्भुत संयोग!
जहां मिलें वहीं ठोको: शिंदे की लापता पाकिस्तानी नागरिकों को चेतावनी
IPL 2025: रोहित शर्मा ने दूसरे टीम के खिलाड़ी को लगाई फटकार, जानिए क्या हुआ!
दम है तो बोल के दिखा, भारतीय सेना हिंदू है या मुस्लिम! शहीद के भाई का रोंगटे खड़े कर देने वाला भाषण वायरल
मोदी साहब ने सही किया, लेकिन... कराची लौट रहे पाकिस्तानी नागरिक का दर्द
गुरु नानक के वेश में आमिर खान: बीजेपी का गुस्सा, तत्काल कार्रवाई की मांग!