क्या IPL 2025 में मुंबई इंडियंस फिर लहराएगा परचम? बन रहा है अद्भुत संयोग!
News Image

मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL 2025 में शुरुआत भले ही खराब की हो, लेकिन टीम ने अब शानदार वापसी कर ली है. शुरुआती पांच मैचों में से मुंबई को सिर्फ एक में जीत मिली थी.

हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने लगातार चार मैच जीतकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जगा दी हैं. पांच बार की चैम्पियन मुंबई के 9 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक हो गए हैं.

मुंबई इंडियंस आज (27 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे भिड़ेगी.

2020 के बाद यह पहला मौका है जब मुंबई इंडियंस ने IPL सीजन में लगातार 4 मैच जीते हैं. साल 2020 में जब टीम ने यह कारनामा किया था, तब वो पांचवीं बार IPL चैम्पियन बनी थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह संयोग मुंबई इंडियंस के लिए कितना भाग्यशाली साबित होता है.

मुंबई इंडियंस IPL की सबसे सफल टीमों में से एक है. टीम ने अब तक पांच बार IPL खिताब जीता है और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ सबसे ज्यादा खिताब जीतने के मामले में बराबरी पर है.

पहले दो IPL सीजन में मुंबई इंडियंस लीग स्टेज से बाहर हो गई थी. 2010 में टीम ने पहली बार छाप छोड़ी, जब सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में मुंबई उपविजेता बनी.

2013 में रिकी पोंटिंग की जगह रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभाली. रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने खिताब जीतकर सचिन तेंदुलकर को यादगार विदाई दी. इसके बाद रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी चैम्पियन बनी.

IPL में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन:

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के आगामी मैच:

मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड:

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, राज अंगद बावा, रॉबिन मिंज, रीस टॉप्ली, मुजीब उर रहमान, कृष्णन श्रीजीत, अर्जुन तेंदुलकर, बेवोन जैकब्स, सत्यनारायण राजू, विघ्नेश पुथुर.

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

एयर स्ट्राइक के 30 मिनट बाद पाकिस्तान को मिली जानकारी, जयशंकर का खंडन - मैंने नहीं किया फोन

Story 1

बीवी किसी की भी हो खतरनाक होती है...राष्ट्रपति मैक्रों को पत्नी ने मारा थप्पड़!

Story 1

राज्यसभा की 8 सीटों पर 19 जून को चुनाव, जानिए कौन हो रहे हैं सेवानिवृत्त!

Story 1

यूनुस के लिए गले की फांस बन सकते हैं बांग्लादेश के ये दो चिकन नेक , जानिए क्या है पूरा मामला

Story 1

पंजाब या मुंबई, जयपुर में डबल फाइनल का टिकट किसके नाम?

Story 1

अंबानी का पैसा बर्बाद! जोश और प्रियांश की तूफानी पारी, मुंबई इंडियंस की उड़ी खिल्ली

Story 1

मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की, सब मिले हुए हैं : लालू परिवार पर भड़कीं ऐश्वर्या

Story 1

मथुरा जाने से रोके जाने पर भड़के सपा सांसद रामजी लाल सुमन, पुलिस नोटिस फाड़ा

Story 1

मुंबई में बारिश का कहर: सड़कें बनीं तालाब, नदियां उफान पर, लोकल ट्रेनें लेट!

Story 1

गजब! टॉस से 10 मिनट पहले इंग्लैंड से आया खिलाड़ी, हीरो बन टीम को दिला दी जीत!