ग्लेन मैक्सवेल का आईपीएल 2025 में फ्लॉप शो केकेआर के खिलाफ भी जारी रहा। वे सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।
मैक्सवेल के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के इंजीनियर एक पहेली बन चुके हैं। केकेआर के मिस्ट्री स्पिनर के आगे मैक्सवेल पूरी तरह से बेबस दिखाई दिए हैं।
आठ पारियों में वरुण चक्रवर्ती ने मैक्सवेल को पांच बार अपनी फिरकी में फंसाया है। आईपीएल में वरुण ने मैक्सवेल के लिए ऐसा चक्रव्यूह बुना है जिससे निकलना नामुमकिन है।
ईडन गार्डन्स में मैक्सवेल से बड़ी पारी की उम्मीद थी। पंजाब किंग्स मजबूत स्थिति में थी और हर कोई चौकों-छक्कों की उम्मीद कर रहा था। लेकिन मैक्सवेल सिर्फ 8 गेंदों में 7 रन बनाकर आउट हो गए।
मैक्सवेल के बल्ले से सिर्फ एक चौका निकला और उनका स्ट्राइक रेट 87 का रहा। वरुण चक्रवर्ती ने उन्हें अपने स्पिन जाल में फंसा लिया।
वरुण के आगे मैक्सवेल की एक नहीं चलती। आईपीएल में मैक्सवेल का वरुण से सामना 8 बार हुआ है। इसमें से 5 बार वरुण ने उन्हें आउट किया है।
33 गेंदों में मैक्सवेल ने 50 रन बनाए हैं, लेकिन वरुण के खिलाफ उनका औसत सिर्फ 10 का है।
आईपीएल 2025 ग्लेन मैक्सवेल के लिए बुरा सपना साबित हो रहा है। पंजाब किंग्स के लिए 7 मैचों में मैक्सवेल सिर्फ 48 रन ही बना सके हैं।
उनका औसत सिर्फ 8 का है और स्ट्राइक रेट 100 से भी नीचे है। मैक्सवेल सिर्फ एक बार 30 रन के आंकड़े को छू सके हैं। 7 मैचों में उन्होंने सिर्फ 5 चौके और 1 छक्का लगाया है।
*Timber Strike! |/ ☝
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2025
Varun Chakaravarthy shows his class with a 🔝 delivery to dismiss Glenn Maxwell 👏
Updates ▶ https://t.co/oVAArAaDRX #TATAIPL | #KKRvPBKS | @KKRiders pic.twitter.com/WEigiJQQyL
सबसे बड़ा फ्रॉड है ये.... : पंत की फ्लॉप पारी से फैंस का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़
सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर करणी सेना का हमला, गाड़ियां क्षतिग्रस्त
शाहरुख खान का मेट गाला में धमाका: सब्यसाची के साथ करेंगे डेब्यू, फैंस उत्साहित!
कोई हमें ही उड़ा देगा : आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की रक्षा मंत्री को सलाह, बोले - हमसे लो मदद
अक्षय की केसरी 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, शनिवार को कमाए करोड़ों!
नेहा राठौर के ट्वीट पर बवाल: BJP विधायक ने गिरफ्तारी की मांग की, कहा - ISI एजेंट जैसा काम, फांसी हो जाती
बिलावल को जवाब, फिर सरकार का बचाव: थरूर का यू-टर्न?
केकेआर के इंजीनियर ने मैक्सवेल को उलझाया, आंकड़े कर देंगे हैरान!
पहलगाम हमले को खुफिया विफलता कहने वालों को सुननी चाहिए शशि थरूर की यह बात
मुझे याद ही नहीं कब उसने... : मैक्सवेल पर मिस्टर IPL का फूटा गुस्सा, सुनाई खरी-खोटी