खाली कुर्सियों के सामने भाषण! रैली में भीड़ न जुटने पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने जिलाध्यक्ष को हटाया
News Image

बिहार के बक्सर में कांग्रेस पार्टी ने अपने जिलाध्यक्ष को हटा दिया है। यह कार्रवाई पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में भीड़ न जुटने के कारण की गई है। रैली में खाली कुर्सियों के सामने खड़गे को भाषण देना पड़ा, जिसके बाद जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय पर गाज गिरी है।

पार्टी का कहना है कि डॉ. मनोज पांडेय ने कार्यकर्ताओं के साथ ठीक से समन्वय नहीं बिठाया, जिसके कारण खड़गे की रैली फ्लॉप हुई। उन पर कार्यक्रम को लेकर लापरवाही बरतने और ठीक से काम न करने का भी आरोप लगाया गया है। खड़गे की रैली में लोगों के न पहुँचने से पार्टी में असंतोष था।

वीडियो में देखा जा सकता है कि लाल रंग की कुर्सियाँ खाली पड़ी थीं और मल्लिकार्जुन खड़गे नेशनल हेराल्ड भ्रष्टाचार के मामले में फँसीं सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी का बचाव करते रहे।

शनिवार, 19 अप्रैल, 2025 को हुई इस रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य की सत्ताधारी पार्टियों जदयू और भाजपा पर जमकर निशाना साधा, लेकिन उन्हें सुनने के लिए लोग ही नहीं आए। उन्होंने कहा कि राहुल-प्रियंका डरने वालों में से नहीं हैं। साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार पर कुर्सी के लिए पाला बदलने का आरोप लगाया। गौरतलब है कि कांग्रेस भी दो बार नीतीश सरकार का हिस्सा रह चुकी है।

पार्टी द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, दलसागर खेल मैदान में आयोजित मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली में तैयारियों की घोर कमी रही, साथ ही समन्वय का भी अभाव रहा। जिला कांग्रेस कमिटी ने अपने दायित्वों का ठीक से निर्वहन नहीं किया।

कार्यालय सचिव उमेश प्रसाद सिंह के हस्ताक्षर के साथ ये पत्र जारी हुआ है, जिसकी प्रतियाँ पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और राज्य में पार्टी के प्रभारी कृष्णा अल्लावारु को भी भेजी गई हैं। हाल ही में कांग्रेस ने सभी जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की थी।

मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़ ने बताया कि आगे और कई लोगों पर कोताही बरतने के कारण कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की समाप्ति के बाद खुद अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पाया कि अगर जिलाध्यक्ष ठीक से काम करते तो यह और अच्छा हो सकता था। राजेश राठौड़ ने बताया कि उनके ही कहने पर जिलाध्यक्ष को प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम द्वारा निलंबित किया गया है।

कई कांग्रेस नेता मंच पर फोटो खिंचवाने में व्यस्त रहे थे। हालाँकि, एक सच्चाई यह भी है कि मल्लिकार्जुन खड़गे देश की सबसे पुरानी पार्टी के अध्यक्ष होने के बावजूद बिहार में क्राउड पुलर नहीं हैं। शायद ही उन्हें अधिकतर लोग जानते हों, या जो जानते हों वो उन्हें सुनने के लिए दिलचस्पी रखते हों। दूसरा एक बड़ा कारण यह रहा कि बिहार में कांग्रेस पार्टी का कैडर मृतप्राय है। कन्हैया कुमार की यात्रा के जरिए इसे जीवित करने की कोशिश की गई जो विफल रही। राहुल गाँधी भी बेगूसराय में इस यात्रा में शामिल होने के लिए पहुँचे थे।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

IPL 2025 के बाद शादी? शुभमन गिल ने दिया बड़ा बयान

Story 1

IPL 2025: GT की धाक, KKR पस्त! पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर

Story 1

एक देश, एक कानून: क्या बीजेपी का बड़ा वादा पूरा होने वाला है?

Story 1

सपने में भी नहीं सोचा था, 9 किलोमीटर पैदल चलकर दुल्हन पहुंची ससुराल!

Story 1

खाली कुर्सियों के सामने भाषण! रैली में भीड़ न जुटने पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने जिलाध्यक्ष को हटाया

Story 1

जाट एक्टर रणदीप हुड्डा ने की पीएम मोदी से मुलाकात

Story 1

रोहित, कोहली, बुमराह पर पैसों की बारिश! BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में किसे कितनी सैलरी?

Story 1

शव से झुमके चोरी! अस्पताल में वार्ड बॉय की शर्मनाक हरकत कैमरे में कैद

Story 1

चुनाव आयोग से समझौता! राहुल गांधी के बयान पर बवाल, BJP ने कहा - भारत की बदनामी की सुपारी!

Story 1

पीएसएल में हेयर ड्रायर हुआ पुराना? शाहीन आफरीदी को मिला 24 कैरेट गोल्ड प्लेटेड iPhone 16 Pro!