21 अप्रैल को हुए मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही गुजरात ने पॉइंट्स टेबल में अपना दबदबा कायम रखा है, जबकि कोलकाता की हालत खस्ता हो गई है।
जीटी की इस जीत से प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें प्रबल हो गई हैं, वहीं केकेआर के लिए आगे का सफर मुश्किल नजर आ रहा है।
केकेआर के खिलाफ मुकाबले से पहले गुजरात पहले से ही पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी। उनके पास 10 अंक थे। इस जीत के बाद अब उनके 12 अंक हो गए हैं और उन्होंने नंबर एक की कुर्सी पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। गुजरात ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 में उन्हें जीत मिली है, जबकि 2 में हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं, गुजरात से हारने के बाद केकेआर को 2 अंकों का नुकसान हुआ है। कोलकाता फिलहाल 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ सातवें स्थान पर है।
पॉइंट्स टेबल में फिलहाल शीर्ष स्थान पर गुजरात टाइटंस 12 अंकों के साथ काबिज है। दिल्ली कैपिटल्स 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) भी 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। पंजाब किंग्स 8 मैचों में 5 जीत और 3 हार के साथ 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) भी 10 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है।
IPL 2025 पॉइंट्स टेबल (KKR बनाम GT मैच के बाद)
| स्थान | टीम का नाम | मैच | जीत | हार | टाई | बिना नतीजा | अंक | नेट रन रेट (NRR) | |------|---------------------------|-----|-----|-----|-----|-----------|-----|---------------------| | 1 | गुजरात टाइटंस | 8 | 6 | 2 | 0 | 0 | 12 | +1.104 | | 2 | दिल्ली कैपिटल्स | 7 | 5 | 2 | 0 | 0 | 10 | +0.589 | | 3 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | +0.472 | | 4 | पंजाब किंग्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | +0.177 | | 5 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 8 | 5 | 3 | 0 | 0 | 10 | +0.088 | | 6 | मुंबई इंडियंस | 8 | 4 | 4 | 0 | 0 | 8 | +0.483 | | 7 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 8 | 3 | 5 | 0 | 0 | 6 | +0.212 | | 8 | राजस्थान रॉयल्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -0.633 | | 9 | सनराइजर्स हैदराबाद | 7 | 2 | 5 | 0 | 0 | 4 | -1.217 | | 10 | चेन्नई सुपर किंग्स | 8 | 2 | 6 | 0 | 0 | 4 | -1.392 |
*How to outfox a batter 101, ft. Washington Sundar 🕸👌
— IndianPremierLeague (@IPL) April 21, 2025
Jos Buttler with some impressive glovework 🧤#KKR 114/4 after 15 overs.
Updates ▶ https://t.co/TwaiwD5D6n#TATAIPL | #KKRvGT | @gujarat_titans pic.twitter.com/AGCZWl51kb
मोदी की गोद में बेटा, दुलार और अठखेलियां: पीएम आवास में वेंस परिवार की दिल जीतने वाली मुलाकात
हलाला की पीड़ा: ससुर ने कई महीनों तक बनाए संबंध, शौहर बार-बार देता रहा तलाक
टूटा हुआ बैट ही दे दो भईया: कोहली ने मुशीर को दिया खास तोहफा!
वायरल वीडियो: दिल जैसा सिर, पत्ती जैसी पूंछ - ऐसी छिपकली देखी है कभी?
अखिलेश यादव गुंडों से दूर रहें, सुरक्षित हो जाएंगे: सुरक्षा पर गरमाई सियासत
भगवान हमारी रक्षा करें: बेंगलुरु में DRDO विंग कमांडर पर हमला
पोप फ्रांसिस के निधन पर भारत में तीन दिन का राजकीय शोक, पीएम मोदी ने जताया दुख
Redmi Turbo 4 Pro: 24 अप्रैल को धमाकेदार लॉन्च, मिलेंगे दमदार फीचर्स!
चीन ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 10जी नेटवर्क, घंटों का काम अब सेकंडों में!
सादे लिबास में मौत: बलूचिस्तान में पाक की किल एंड डंप नीति का खौफनाक सच