सपने में भी नहीं सोचा था, 9 किलोमीटर पैदल चलकर दुल्हन पहुंची ससुराल!
News Image

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से एक दुल्हन को अपने ससुराल तक पहुंचने के लिए 9 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। राजमार्ग बंद होने के कारण कई यात्री रास्ते में फंसे रहे, जिससे यातायात बाधित हो गया।

दुल्हन ने बताया कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसकी विदाई इस तरह होगी। उसने कहा कि यह सब अल्लाह की मर्जी से हो रहा है और उसे इसका कष्ट उठाना पड़ेगा।

बारात भी रास्ते में फंस गई थी। दुल्हन ने बताया कि उसे बारात का इंतजार था, लेकिन रास्ते खराब होने की वजह से बारात लेट हो गई।

दुल्हन ने भारतीय सेना की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने उनकी मदद की। सेना के जवानों ने उन्हें अपनी गाड़ी में छोड़ा, जिससे वे अपने गंतव्य तक पहुंच सकीं।

दूल्हे ने भी बताया कि उसे बारात लेकर जाने में बहुत दिक्कत हुई। उसने कहा कि पहाड़ी होने के कारण लोगों में पहाड़ों पर चलने की हिम्मत है। दूल्हे ने भी भारतीय सेना के जवानों की तारीफ की।

राष्ट्रीय राजमार्ग खराब मौसम और तेज बारिश के कारण बंद हो गया था। पहाड़ टूट गए और नदी उफान पर आ गई। रामबन जिले के सेरी चंबा गांव का संपर्क आपस में कट गया है। वहां पर भी भारी नुकसान हुआ है। एक मंदिर मलबे में दब गया है और ढहने की कगार पर है। बड़े-बड़े ट्रक मलबे में दबे हुए हैं, साथ ही पूरा रास्ता खराब हो गया है जिससे लोगों को बहुत नुकसान हुआ है। रामबन के ड्यूटी कमिश्नर और एसएसपी रामबाण घटनास्थल पर मौजूद हैं। एसएसपी ट्रैफिक के अधिकारी भी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

लाइव मैच में कोहली की हरकत से मैदान पर अय्यर नाराज, वीडियो वायरल!

Story 1

बड़ी खबर: दिल्ली में आप का यू-टर्न, मेयर चुनाव से पीछे हटी

Story 1

सादे लिबास में मौत: बलूचिस्तान में पाक की किल एंड डंप नीति का खौफनाक सच

Story 1

सलमान खान की सिकंदर का डिलीटेड सीन लीक, फैंस ने मेकर्स को कोसा

Story 1

PSL में बड़ा उलटफेर: अब हेयर ड्रायर नहीं, गोल्ड का iPhone 16 मिल रहा है!

Story 1

निशिकांत दुबे को संविधान का ज्ञान नहीं, किस संविधान की शपथ ली: संदीप दीक्षित का तीखा हमला

Story 1

राजस्थान रॉयल्स को बड़ा झटका: कप्तान संजू सैमसन RCB के खिलाफ मुकाबले से बाहर!

Story 1

पीएम मोदी ने वेंस के बच्चों को दिया खास तोहफा, परिवार में खुशी की लहर

Story 1

भगवान हमारी रक्षा करें: बेंगलुरु में DRDO विंग कमांडर पर हमला

Story 1

PSL में शाहीन अफरीदी को मिला 24 कैरेट सोने का iPhone 16 Pro, बजट बढ़ने की चर्चा!