BJP सांसद निशिकांत दुबे के सुप्रीम कोर्ट पर दिए गए बयान को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। हालांकि BJP ने इस बयान से किनारा करते हुए इसे दुबे का निजी विचार बताया है, लेकिन विपक्षी दल लगातार हमलावर हैं।
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निशिकांत दुबे के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए BJP पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि BJP अदालत को धार्मिक युद्ध की धमकी दे रही है और देश उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।
ओवैसी ने BJP को घेरते हुए कहा, आप लोग (भाजपा) ट्यूबलाइट हैं। इस तरह से कोर्ट को धमका रहे हैं। क्या आप जानते हैं अनुच्छेद 142 (संविधान का) क्या है? इसे बीआर अंबेडकर ने बनाया था।
उन्होंने BJP पर धोखा देने और धार्मिक युद्ध की धमकी देने का आरोप लगाया। ओवैसी ने कहा, आप लोग सत्ता में हैं और आप इतने कट्टरपंथी हो गए हैं कि आप धार्मिक युद्ध की अदालत को धमकी दे रहे हैं। मोदी जी, अगर आप इन धमकी देने वालों लोगों को नहीं रोकेंगे, तो देश कमजोर हो जाएगा। देश आपको माफ नहीं करेगा। आज सत्ता आपके पास है और कल आप सत्ता में नहीं रहेंगे।
ओवैसी ने यह भी कहा कि भारत का हिंदू भी जान चुका है कि वक्फ का कानून बनाने से उन्हें नौकरी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि BJP मुसलमानों को डराकर वोट बटोरती है और दिखाने को कुछ नहीं है। देश में 5 प्रतिशत युवाओं में बेरोजगारी है और इसे दूर करने की कोई योजना नहीं है।
निशिकांत दुबे ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट धार्मिक युद्ध भड़काने का जिम्मेदार है और अपनी सीमा से बाहर जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर हर बात के लिए सुप्रीम कोर्ट जाना है, तो संसद और विधानसभा को बंद कर देना चाहिए।
दुबे ने कहा था, सुप्रीम कोर्ट का एक ही उद्देश्य है: मुझे चेहरा दिखाओ, मैं तुम्हें कानून दिखाऊंगा। आप अपॉइंटिंग अथॉरिटी को निर्देश कैसे दे सकते हैं? राष्ट्रपति भारत के मुख्य न्यायाधीश को नियुक्त करते हैं। संसद इस देश का कानून बनाती है। आपने नया कानून कैसे बनाया? किस कानून में लिखा है कि राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर फैसला करना है? इसका मतलब है कि आप इस देश को अराजकता की ओर ले जाना चाहते हैं। जब संसद बैठेगी तो इस पर विस्तृत चर्चा होगी।
हालांकि BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्पष्ट किया है कि निशिकांत दुबे का बयान उनका व्यक्तिगत विचार है और पार्टी इससे इत्तेफाक नहीं रखती। उन्होंने यह भी कहा कि BJP हमेशा न्यायपालिका का सम्मान करती है और दुबे समेत सभी नेताओं को ऐसे बयानों से बचने के निर्देश दिए हैं।
#WATCH | Hyderabad, Telangana: On BJP MP Nishikant Dubey s statement on the Supreme Court, AIMIM MP Asaduddin Owaisi says, ...You people (BJP) are tubelights...threatening court in such a way...do you know what is (Article) 142 (of Constitution)?, it was formed by BR… pic.twitter.com/C593tmBx49
— ANI (@ANI) April 19, 2025
IPL 2025: चार टीमों के 10 अंक, अंकतालिका में भारी उलटफेर, CSK फिसड्डी
क्या सुप्रीम कोर्ट धार्मिक युद्ध भड़का रहा है? निशिकांत दुबे के बयान पर मचा बवाल
आखिरी ओवर का रोमांच: लखनऊ ने राजस्थान को 2 रन से हराया!
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए टीम घोषित, IPL सितारों को नहीं मिला मौका!
चिन्नास्वामी स्टेडियम का जादू! 30 सेकंड में गायब हुआ सारा पानी, फैंस हैरान
3 घंटे हवा में, दिल्ली की जगह जयपुर उतरे उमर अब्दुल्ला, सेल्फी से निकाली भड़ास
PBKS vs RCB: आज कौन मारेगा बाज़ी, इन खिलाड़ियों पर टिकी हैं सबकी निगाहें!
हरिद्वार में बीच सड़क पर महिला का हंगामा, गाड़ियों को रोका, पुलिस से भी की बदसलूकी!
पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर इंजीनियर ने की आत्महत्या, कहा - काश पुरुषों के लिए भी कानून होता
मिर्ज़ापुर बालिका छात्रावास में सनसनीखेज खुलासा: छात्राएं गर्भवती, सैनिटरी पैड तक की जांच!