उत्तर प्रदेश के इटावा रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में 33 वर्षीय इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान औरैया जिले के रहने वाले मोहित यादव के रूप में हुई है।
आत्महत्या करने से पहले मोहित ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो शुक्रवार को उनके परिवार को मिला।
परिजनों के अनुसार, मोहित ने 27 नवंबर 2023 को प्रिया नामक महिला से विवाह किया था। दोनों का सात साल पुराना प्रेम संबंध था। वीडियो में मोहित ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद पत्नी और ससुराल पक्ष का व्यवहार पूरी तरह बदल गया था।
मोहित ने बताया कि पत्नी प्रिया की हाल ही में समस्तीपुर, बिहार में शिक्षक के पद पर नियुक्ति हुई थी।
अपने वीडियो में मोहित ने दावा किया कि पत्नी ने अपनी मां के कहने पर दो महीने पहले गर्भपात करा लिया और उस पर अपनी संपत्ति प्रिया के नाम करने का दबाव बनाया जा रहा था। ऐसा न करने पर उसे झूठे दहेज मामलों में फंसाने की धमकी दी गई थी।
वीडियो में भावुक होते हुए मोहित ने कहा, काश पुरुषों के लिए भी कोई कानून होता। उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए यह भी कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो उसकी अस्थियां किसी नाले में बहा दी जाएं।
मोहित के भाई ने बताया कि वह कोटा जा रहा था, लेकिन इटावा में रुकने की बात कही थी। शुक्रवार सुबह वीडियो मिलने के बाद परिवार स्तब्ध रह गया। उनका कहना है कि ससुराल पक्ष की ओर से लगातार झूठे आरोप और धमकियां मिल रही थीं।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से मोबाइल, सुसाइड नोट और वीडियो जब्त कर लिए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
अगर आप या कोई जानने वाला मानसिक तनाव से गुजर रहा है, तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें: वंद्रेवाला फाउंडेशन: 9999666555 / [email protected] TISS iCall: 022-25521111 (सोमवार से शनिवार, सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)
*इटावा, यूपी के मोहित यादव ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। मोहित ने मरने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई है। pic.twitter.com/E2yTsE5u9t
— Madan Mohan Soni - (आगरा वासी) (@madanjournalist) April 20, 2025
14 साल की उम्र में डेब्यू, छक्का जड़ा, आउट होने पर रो पड़े वैभव सूर्यवंशी!
दिल्ली की जगह जयपुर में उतरी उमर अब्दुल्ला की फ्लाइट, मुख्यमंत्री हुए नाराज़
मेरठ में वर्दी का अपमान! भीड़ ने सड़क पर पुलिसकर्मी की टोपी उछाली, मची बदतमीजी
छक्के से शुरुआत, फिर आउट होकर मैदान पर रो पड़े 14 साल के वैभव!
आईपीएल डेब्यू: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली गेंद पर जड़ा छक्का, मचा हड़कंप!
क्या सच में दामाद संग ब्याह रचा चुकी है सास? सवालों से बौखलाए राहुल और अनीता
आईपीएल के लिए वैभव सूर्यवंशी का त्याग: पसंदीदा मटन और पिज्जा से बनाई दूरी!
हरिद्वार में बीच सड़क पर महिला का हंगामा, गाड़ियों को रोका, पुलिस से भी की बदसलूकी!
15 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली टीचर का दावा: मैं खूबसूरत हूँ, इसलिए फंसाई जा रही हूँ, वीडियो वायरल
PSZ vs MS: पेशावर जाल्मी ने रचा इतिहास, बाबर आजम की कप्तानी में वो कर दिखाया जो आज तक किसी टीम ने नहीं किया!