वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार शुरुआत: डेब्यू में ही छक्के से मचाया तहलका!
News Image

जयपुर: 14 साल 23 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में पर्दापण कर इतिहास रच दिया है। राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी की शुरुआत करते हुए उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला।

शार्दुल ठाकुर की गेंद को वैभव ने कवर्स की दिशा में शानदार अंदाज में छक्के के लिए भेजा। इसके बाद उन्होंने अपना आक्रामक रुख बरकरार रखा और पारी की तीसरी गेंद पर आवेश खान के खिलाफ छक्का जड़ दिया।

सिर्फ 3 गेंदों में 13 रन बनाकर वैभव ने लखनऊ को चेतावनी दे दी कि उन्हें कम आंकना भूल होगी।

आतिशी शुरुआत के बाद वैभव ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी को सिंगल्स लेकर स्ट्राइक दी और पिच पर जमे रहे। दोनों ने मिलकर टीम को 4.3 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। वैभव ने जल्दबाजी न करते हुए अपनी ताकत के अनुसार शॉट्स खेले।

नौवें ओवर में एडेन मार्करम की गेंद पर वैभव गच्चा खा गए और पंत ने उन्हें स्टंपिंग करके पवेलियन वापस भेज दिया।

170 के स्ट्राइक रेट वाली अपनी 20 गेंदों की पारी में वैभव ने 34 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे।

वैभव और यशस्वी के बीच पहले विकेट के लिए 85 (52) रन की साझेदारी हुई। दोनों ने 27 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दोनों ने टीम को लगभग आधी दूरी तक पहुंचा दिया।

वैभव आईपीएल इतिहास में छक्के के साथ खाता खोलने वाले चौथे भारतीय बन गए। उनसे पहले अनिकेत चौधरी(2017), सिद्धेश लाड (2019) और समीर रिजवी(2024) ने ऐसा किया था।

आउट होने के बाद पवेलियन लौटते हुए वैभव भावुक हो गए। वह डेब्यू मैच में अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन मार्करम की गेंद पर स्टंपिंग हो गए। उनकी आंखों में आंसू थे, लेकिन कुछ देर बाद डगआउट में मुस्कुराते हुए दिखाई दिए।

भले ही वैभव अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

शतक पूरा होता तो अच्छा होता, लेकिन दो अंक महत्वपूर्ण: जोस बटलर

Story 1

दिल्ली: मुस्तफाबाद में इमारत ढही, 4 की मौत, बचाव कार्य जारी

Story 1

दिल्ली मेट्रो में अंकल और लड़की के बीच ज़ोरदार बहस, वीडियो वायरल!

Story 1

शतक से चूके बटलर, अपने ही साथी ने रोका, नहीं कर सके कोहली की बराबरी

Story 1

समधन बनीं फरार, ट्रक ड्राइवर पति ने लगाए गंभीर आरोप!

Story 1

मंत्री भी रह गए हैरान! मेड इन इंडिया टैबलेट ने सबको चौंकाया

Story 1

आगरा: आधी रात को 12 साल की दलित बच्ची का अपहरण, रेप कर छोड़ा, CCTV में कैद

Story 1

टीम इंडिया से निकलते ही अभिषेक नायर को मिली नई पारी, अब KKR में दिखेंगे!

Story 1

मेड इन इंडिया टैबलेट: मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खड़े होकर दिखाई मजबूती, कहा - नहीं टूटेगा !

Story 1

गिल को आंखें दिखाने वाले अबरार को मिला जवाब, हसन अली ने उसी अंदाज में मनाया जश्न!