आगरा: आधी रात को 12 साल की दलित बच्ची का अपहरण, रेप कर छोड़ा, CCTV में कैद
News Image

आगरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 12 साल की दलित बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है।

बताया जा रहा है कि बच्ची अपने परिवार के साथ घर के बाहर सो रही थी। रात के करीब 1 बजे एक युवक उसे उठाकर ले गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

आरोपी बच्ची को गांव के बाहर सुनसान जगह पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

रोती-बिलखती बच्ची घर पहुंची और अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई। उसने अपने पिता को बताया कि उसके साथ गंदा काम किया गया है।

पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटना खेरागढ़ क्षेत्र के एक गांव की है।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी युवक बच्ची को गोद में ले जाते हुए दिख रहा है।

परिजनों ने बताया कि बेटी घर के बाहर चारपाई पर सो रही थी। तभी गांव का एक युवक आया और उसे उठाकर ले गया। बच्ची ने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया।

बच्ची ने घरवालों को बताया कि उसे एक आदमी गोद में उठाकर ले गया। उसने उसके कपड़े उतारे और जब उसने चिल्लाने की कोशिश की तो उसे थप्पड़ मारे। आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर गंदा काम किया।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि राज्य में दलितों के जान और सम्मान की कोई कीमत नहीं बची है। उन्होंने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता और बेटी सुबह खैरागढ़ थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि आरोपी युवक लड़की को गोद में ले जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर भी पहुंची और वहां उन्हें सबूत मिले हैं।

DCP वेस्ट अतुल शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

महिला वर्ल्ड कप 2025: स्कॉटलैंड, आयरलैंड और थाईलैंड का टूटा सपना, क्वालीफाई करने में रहीं विफल

Story 1

गधे ने दिखाया दिमाग, आदमी बन गया हंसी का पात्र!

Story 1

IPL 2025: नेहरा ने बताया किसे मानते हैं जोंटी रोड्स से भी बेहतर फील्डर!

Story 1

कनाडा में पंजाब की हरसिमरत कौर रंधावा की गोली लगने से मौत; परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Story 1

बिना कोचिंग के JEE Mains में लगातार 100 पर्सेंटाइल! ये है साई मनोगना की सफलता का राज

Story 1

अनुपमा में नया मोड़: वनराज-अनुज के बाद क्या ख्याति भी होगी शो से बाहर?

Story 1

PSL देखते फैन को आने लगी नींद, स्टेडियम में ही मोबाइल पर देखने लगा IPL!

Story 1

महिला के पेट से निकला 4 फीट का सांप, डॉक्टरों के उड़े होश!

Story 1

हैवान प्रिंसिपल! 5 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा, वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा

Story 1

बटलर की तूफानी पारी, गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया