मिस्र के पहलवान अशरफ महरूस, जिन्हें कबोंगा के नाम से भी जाना जाता है, ने रोजा रखते हुए तीन विश्व रिकॉर्ड तोड़कर सबको चौंका दिया है। उन्होंने अपने दांतों से एक विशाल ट्रेन को खींचा और गिनीज वर्ल्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया।
अशरफ ने रस्सी की मदद से 279 टन की ट्रेन को 10 मीटर तक खींचा, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने सिर्फ दांतों की मदद से सबसे भारी ट्रेन खींचने, शरीर की ताकत से सबसे भारी ट्रेन इंजन (लोकोमोटिव) को खींचने, और सबसे तेज़ 100 मीटर की सड़क गाड़ी को खींचने का रिकॉर्ड बनाया।
यह पहली बार नहीं है जब अशरफ ने रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले, वे 30 सेकंड में 11 कच्चे अंडे खाने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। एक बार उन्होंने अपने दांतों से 15,730 किलो का ट्रक खींचा था।
अशरफ के कारनामे दुनिया भर में सराहे जा रहे हैं, और लोग उनकी सेहत का राज जानना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें ऐसे कारनामे करने की ताकत भगवान से मिलती है। वे स्वस्थ रहने के लिए अच्छा खाना खाते हैं, जिसमें सब्जियां, मीट और फल शामिल हैं, और नमक, चीनी और सोडा से परहेज करते हैं।
अशरफ रोजाना ट्रेनिंग करते हैं, यहाँ तक कि रमजान के दिनों में भी। रमजान के दिनों में किसी भी मैच में जाने से पहले वे जिम जाते हैं और घंटों ट्रेनिंग करते हैं, लेकिन अपना रोजा नहीं तोड़ते। अशरफ कहते हैं कि रमजान कोई बाधा नहीं, बल्कि ताकत और स्वास्थ्य का स्रोत है।
محدش اتكلم عنه ليه!
— المايسترو...✊🇪🇬🦅🇪🇬🦅🇪🇬🦅💪 (@BASSEMELMASSRY) March 16, 2025
مش مصري ده واجتهد واشتغل علي
نفسه وحطم رقم قياسي!
ولا الناس تخصص احباط فقط! 😸😸
نجح المصارع المصري أشرف محروس، المعروف أشرف كابونغا ، في تحطيم رقم قياسي جديد في موسوعة غينيس للأرقام القياسية. وهو صائم #ولادك_يامصر ✌️🇪🇬 pic.twitter.com/355f7Mupbo
घोड़े जैसी शक्ल वाली विशाल मछली देख लोगों के उड़े होश!
केजरीवाल की बेटी की शादी में भगवंत मान का ज़ोरदार भांगड़ा, वीडियो देख दंग रह गए एक्सपर्ट!
सीलमपुर मर्डर केस: लेडी डॉन ज़िकरा का बड़ा खुलासा, नाबालिगों की फौज कर रही थी तैयार
IPL 2025: क्या काव्या मारन का टूटा दिल? कप्तान कमिंस छोड़ेंगे SRH का साथ!
सुप्रीम कोर्ट क्या अपनी सीमा लांघ रहा है? बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का सनसनीखेज आरोप
हूती विद्रोहियों ने किया अमेरिकी ड्रोन को तबाह, 3 करोड़ डॉलर से ज़्यादा का नुकसान
असम में भूकंप के झटके, 10 किलोमीटर की गहराई पर था केंद्र, 2.9 रही तीव्रता
घोड़े जैसी शक्ल वाली विशाल मछली देख उड़े होश, मछुआरों के हाथ लगी रहस्यमयी जीव!
IPL 2025: KKR में धमाका! चैंपियन कोच की वापसी
पत्रकारों के सवाल पर भड़कीं अलीगढ़ की सास , बोलीं- भागो, नहीं तो तोड़ दूंगी मोबाइल!