असम के उत्तर पूर्वी हिस्से में शनिवार को फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए।
रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 मापी गई है।
भूकंप का केंद्र नागांव जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था, जिसका अक्षांश 26.50 उत्तर और देशांतर 93.27 पूर्व था।
भूकंप सुबह 7 बजकर 38 मिनट और 25 सेकंड पर आया।
शनिवार को आए भूकंप के झटकों से किसी भी प्रकार की जनहानि की खबर नहीं है। झटके हल्के थे।
असम में पहले भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं।
इससे पहले 28 मार्च को भी असम में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसका केंद्र म्यांमार में था।
27 फरवरी 2025 को मोरीगांव जिले में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र 16 किलोमीटर की गहराई पर था। गुवाहाटी सहित अन्य क्षेत्रों में इसके झटके महसूस किए गए, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।
भूकंप पृथ्वी की सतह के नीचे होने वाली भूगर्भीय गतिविधियों के कारण आते हैं। पृथ्वी की बाहरी परत टेक्टोनिक प्लेटों में बंटी है, जो लगातार हिलती रहती हैं। जब ये प्लेटें टकराती हैं या एक-दूसरे के नीचे सरकती हैं, तो तनाव जमा होता है। इस तनाव के अचानक रिलीज होने पर भूकंप आता है।
EQ of M: 2.9, On: 19/04/2025 07:38:25 IST, Lat: 26.50 N, Long: 93.27 E, Depth: 10 Km, Location: Nagaon, Assam.
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) April 19, 2025
For more information Download the BhooKamp App https://t.co/5gCOtjcVGs @DrJitendraSingh @OfficeOfDrJS @Ravi_MoES @Dr_Mishra1966 @ndmaindia pic.twitter.com/ELhSKJ7QPh
क्या आप जानते हैं, IPL में किसे आउट कर विराट कोहली ने लिया था अपना पहला विकेट? खुद विराट भी भूले!
अफगानिस्तान में भूकंप, जम्मू कश्मीर तक कांपी धरती
PSL: 20 ओवर, 33 रन! कप्तान ने ही डूबा दी बेस्ट लीग की लुटिया!
शादी में वरमाला से पहले नीला ड्रम देखकर दूल्हा पसीने से लथपथ, दुल्हन हंसी से लोटपोट!
हूती विद्रोहियों ने किया अमेरिकी ड्रोन को तबाह, 3 करोड़ डॉलर से ज़्यादा का नुकसान
पंजाब में दहलाने की साजिश नाकाम, 13 आतंकी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद! मास्टरमाइंड कौन?
घोड़े जैसी शक्ल वाली विशाल मछली देख उड़े होश, मछुआरों के हाथ लगी रहस्यमयी जीव!
रजत पाटीदार ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड, बेंगलुरु में रचा इतिहास!
घोड़े जैसी शक्ल वाली विशाल मछली देख उड़े लोगों के होश!
14 साल के वैभव रघुवंशी का धमाका! पहले ही मैच में रचा इतिहास