पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवंत मान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। इस बार वो अपने भांगड़ा के कारण चर्चा में हैं।
दरअसल, आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की सगाई के मौके पर भगवंत मान भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।
भगवंत मान और उनकी पत्नी का डांस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कुछ यूजर्स ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने हाईकमान के फंक्शन में भांगड़ा कर रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में भगवंत मान ऐसा भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं कि इसे देखकर प्रोफेशनल्स भी पानी मांग लेंगे। भगवंत मान अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर हैं। बैकग्राउंड में पंजाबी गाना बज रहा है और वे गाने पर हीरो-हीरोइन की तरह परफॉर्मेंस दे रहे हैं।
भगवंत मान के हर मूव को खूब वाहवाही मिल रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे पंजाब के मुख्यमंत्री राजनीति छोड़कर इस पारिवारिक समारोह में पूरी तरह से खोए हुए हैं और अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहे हैं।
भगवंत मान के डांस का वीडियो कई सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट किया गया है, जिसे लोग लगातार शेयर और लाइक कर रहे हैं। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ यूजर इस वीडियो में राजनीति ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं, तो कुछ भगवंत मान के अंदाज को देखकर उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
*लाला जी की बिटिया की सगाई के मौके पर....
— political namaste (@gnvneet) April 18, 2025
भगवंत मान जी.... ने भी खूब रंग जमाया l
शादी कपूरथला हाउस में होगी... मतलब मामा जी के स्रोत से खर्चा l#PunjabKings #AAP #PunjabNews #punjabireels pic.twitter.com/cG9mwPRZsz
सास-दामाद का हाई वोल्टेज ड्रामा: रिश्तों को तार-तार करने वाली मां का रौद्र रूप!
इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का विलय, अब ग्रेट ब्रिटेन नाम से खेलेंगे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट!
पाकिस्तान: पुलिसकर्मी ने खेत में महिला से किया बलात्कार, रोकने पर युवक को मारी गोली
प्रयागराज में लल्लू एंड संस के गोदाम में लगी भीषण आग, 1 किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं
IPL 2025: KKR में धमाका! चैंपियन कोच की वापसी
सीसीटीवी में कैद हुई लाइव मौत! जिम करते शख्स को आया हार्ट अटैक
तलवारें लहराईं जा रहीं: रामजी लाल के समर्थन में उतरे अखिलेश, करणी सेना पर साधा निशाना
समधन बनीं फरार, ट्रक ड्राइवर पति ने लगाए गंभीर आरोप!
14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का धमाका! LSG के खिलाफ आज करेंगे IPL डेब्यू
टीम इंडिया से छुट्टी, अभिषेक नायर को KKR का साथ!