सऊदी अरब में आयोजित अंडर-18 एशियाई चैंपियनशिप में एक अप्रत्याशित घटना घटी। भारतीय एथलीट नितिन गुप्ता, जो पुरुषों की 5,000 मीटर रेसवॉक के फाइनल में स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार थे, अंतिम क्षणों में चूक गए।
उत्तर प्रदेश के नितिन गुप्ता प्रतियोगिता के अंतिम 50 मीटर में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे थे। चीन के झू निंगहाओ दूसरे स्थान पर थे। नितिन फिनिश लाइन के करीब पहुँचते ही जश्न मनाने लगे और उनका ध्यान भटक गया।
इस चूक का फायदा उठाते हुए झू निंगहाओ ने उन्हें पीछे छोड़ दिया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। निंगहाओ ने 20:21.50 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता।
नितिन गुप्ता 20:21.51 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे और उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। स्वर्ण पदक से वे मात्र 0.01 सेकंड से चूक गए।
यह एशियाई अंडर-18 एथलेटिक्स चैंपियनशिप के इस सीजन में भारत का पहला पदक है।
17 वर्षीय नितिन, 5,000 मीटर रैकवॉक में 19:24.48 सेकंड के मौजूदा समय के साथ अंडर 20 में लीड पर हैं। उन्होंने बिहार के पटना में राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में U20 और U18 का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए यह समय दर्ज किया था।
अन्य भारतीय एथलीटों में आरती ने लड़कियों की 100 मीटर हीट में 11.85 सेकंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल किया और एक नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने चीन की झांग कियान (11.75 सेकंड) के ठीक पीछे हीट में दूसरे सबसे तेज समय के साथ फाइनल के लिए भी क्वालीफाई किया।
*🚨 Nitin Gupta wins India’s 1st medal at U-18 Asian Athletics Championships 2025! 🇮🇳🥈
— nnis Sports (@nnis_sports) April 16, 2025
The youngster from Uttar Pradesh bags silver in the 5km Racewalk, clocking 20:21.51s — missing gold by just 0.01s in a nail-biting finish against China’s Zhu Ninghao! 🔥
Nitin recently… pic.twitter.com/GW52xeueGa
अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता आज लेंगी सात फेरे, IITian हैं दूल्हा!
विव रिचर्ड्स को किस तेज गेंदबाज के बाउंसर से लगता था डर? खुद सुनिए!
टीम डेविड ने रचा इतिहास: आरसीबी के लिए बनाया धमाकेदार रिकॉर्ड!
रणथंभौर में कनकटी का कहर: 7 साल के बच्चे की जान, बाघों ने 38 साल में 20 को बनाया शिकार
बर्दाश्त नहीं... : संजू सैमसन के साथ मतभेद पर राहुल द्रविड़ का करारा जवाब
14 आतंकी हमले, 33 FIR, 10 लुकआउट नोटिस और 5 लाख का इनाम: US में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड हैप्पी पासिया कौन है?
ऐसी कल्पना नहीं की थी, जहां जज कानून बनाएंगे : क्या मर्यादा लांघ रहा है शीर्ष न्यायालय?
RCB vs PBKS: बारिश ने डाला खलल, टॉस में देरी से फैंस हुए बेहाल, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़!
क्या टिम डेविड ने RCB को बचाया? पंजाब के खिलाफ शर्मनाक हार से बचाया!
कॉपर: सोने से भी ज़्यादा रिटर्न देने वाला? अरबपति अनिल अग्रवाल का बड़ा दावा!