भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने किसानों और कृषि पर निर्भर लोगों के लिए खुशखबरी दी है। इस बार जून से सितंबर तक मानसून सामान्य से बेहतर रहने की संभावना है।
IMD का अनुमान है कि 2025 के मानसून सीजन में 105% बारिश होगी, जो लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) से अधिक है। सामान्य तौर पर, मानसून के चार महीनों में भारत में औसतन 868.6 मिलीमीटर बारिश होती है। इस बार यह आंकड़ा बढ़कर 87 सेंटीमीटर तक पहुंचने वाला है।
राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मराठवाड़ा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बिहार, तमिलनाडु और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है।
IMD के अनुसार, मई और जून में भीषण गर्मी और लू का असर जारी रहेगा। राहत की बात है कि इस बार अल नीनो का असर नहीं होगा, जो आमतौर पर मानसून को कमजोर करता है।
भारत की 52% कृषि भूमि मानसून पर निर्भर है, और 70% से अधिक वर्षा मानसून के दौरान होती है। अच्छी बारिश का अर्थ है बेहतर फसल, अच्छी पैदावार और किसानों की आय में वृद्धि। देश की लगभग आधी आबादी कृषि क्षेत्र में कार्यरत है, इसलिए इस बारिश का सीधा प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा।
यहां पिछले कुछ वर्षों के मानसून के पूर्वानुमान और वास्तविक बारिश का रिकॉर्ड दिया गया है:
| वर्ष | IMD का अनुमान | स्काईमेट का अनुमान | वास्तविक बारिश (%) | |---|---|---|---| | 2024 | 106% | 102% | 108% | | 2023 | 96% | 94% | 94% | | 2021 | 98% | - | 99% |
*This year southwest #monsoon seasonal rainfall from June to September month is likely to be above normal: Director General of IMD Dr Mrutyunjay Mohapatra pic.twitter.com/ABv6stsXKU
— All India Radio News (@airnewsalerts) April 15, 2025
IPL इतिहास में पहली बार: पंजाब किंग्स ने रचा इतिहास, सबसे छोटे स्कोर का किया बचाव!
विकेट देखा तो मार दिया : धोनी के सुपर रन आउट पर मुस्कान, जहीर भी रह गए दंग, वीडियो वायरल
टीम इंडिया में खेलने के बाद भी नहीं मिली पहचान, RCB ने बनाया स्टार: जितेश शर्मा का खुलासा
हारी बाज़ी जीतने पर प्रीति जिंटा ने लुटाया प्यार, स्टेडियम में छाई खुशी की लहर!
धोनी का रहस्य: विकेट देखा, मार दिया... अनोखे नो लुक रन आउट का खुलासा!
श्रेयस अकेले कब तक मैच जिताएंगे? पंजाब की बल्लेबाजी चिंता का विषय!
युजी चहल का जादू! झप्पी मिली, रिकॉर्ड टूटे - पंजाब की रोमांचक जीत!
जब मिला था तो सुन रहा था आपको, शतक मार कर बोला प्रियांश!
पाकिस्तानी बल्लेबाज फरहान ने रचा इतिहास, कोहली और गेल के रिकॉर्ड की बराबरी!
नदी में रील बनाते समय महिला का दर्दनाक अंत!