टीम इंडिया में खेलने के बाद भी नहीं मिली पहचान, RCB ने बनाया स्टार: जितेश शर्मा का खुलासा
News Image

जितेश शर्मा, RCB के विकेटकीपर-बल्लेबाज, ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम में खेलने के बावजूद उन्हें उतनी पहचान नहीं मिली, जितनी RCB से जुड़ने के बाद मिली। अब उनके ऑटोग्राफ के लिए फैंस लाइन लगाते हैं, जबकि भारत के लिए खेलते समय ऐसी स्थिति नहीं थी।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में जितेश शर्मा अपने क्रिकेट सफर के बारे में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, जब मैं सैयद मुश्ताक अली खेलने गया तो वहां लोग जितेश, जितेश, RCB, RCB चिल्ला रहे थे। तब मुझे एहसास हुआ कि मैं कोई छोटी टीम में नहीं गया हूं। RCB के लिए खेलना कोई छोटी चीज नहीं है।

जितेश ने बताया कि RCB में आने के बाद उन्हें एक अलग एहसास मिला। 100-150 लोग ऑटोग्राफ के लिए इंतजार कर रहे थे। इसके पहले मैं इंडिया खेल चुका था, तब 2 लोग भी नहीं आए। तब मुझे लगा ये फ्रेंचाइजी कुछ अलग है।

अमरावती के रहने वाले जितेश ने आगे बताया कि वे गलती से क्रिकेटर बने। उनका लक्ष्य NDA के जरिए सेना में जाना था, लेकिन राज्य स्तर पर खेलने पर सेना में भर्ती के लिए 25% की छूट मिलती थी। इसलिए उन्होंने दोस्त के कहने पर ट्रायल दिया। विकेटकीपर कॉलम में केवल 3 नाम देखकर उन्होंने अपना नाम लिख दिया- और यहीं से उनकी जिंदगी बदल गई।

जितेश ने भारत के लिए 9 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 14.28 की औसत से 100 रन बनाए हैं। आईपीएल 2025 में उन्होंने बेंगलुरु के लिए 4 पारियों में 29 की औसत और 157 के स्ट्राइक रेट से 88 रन बनाए हैं। आईपीएल में उन्होंने 46 मुकाबलों में 23 की औसत और 151 के स्ट्राइक रेट से 818 रन बनाए हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

उपराष्ट्रपति धनखड़ का न्यायपालिका पर तीखा प्रहार: क्या अदालतें राष्ट्रपति को आदेश दे सकती हैं?

Story 1

आप जैसा कोई नहीं : ट्रंप ने मेलोनी को बताया दुनिया का असली लीडर !

Story 1

केसरी चैप्टर 2 : अक्षय कुमार की फिल्म देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, हटाना मुश्किल!

Story 1

क्रूर अध्यापिका ने 5 वर्षीय बच्ची को पीटा, अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही मासूम

Story 1

उड़ान में लगी आग, लैंडिंग पर टूटा पहिया: कैमरे में कैद हुआ खौफनाक मंजर

Story 1

पश्चिम बंगाल पर नसीहत! भारत ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा - पहले अपना घर देखो!

Story 1

आरसीबी को लगातार तीसरी हार, पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से रौंदा

Story 1

भारत का नंबर वन दुश्मन भी खल्लास? हाफिज सईद की मौत की अफवाह, पाक में गुपचुप चर्चा

Story 1

बॉलर बाहर, बेबी AB अंदर: CSK में बड़ा बदलाव, IPL 2025 में एक खिलाड़ी का सफर खत्म

Story 1

मैं ब्राह्मणों पर मूतूंगा... अनुराग कश्यप के विवादित बयान से मचा हंगामा