क्या भारत का नंबर वन दुश्मन मारा गया है? आतंकी हाफिज सईद को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा दावा किया जा रहा है। लश्कर-ए-तैयबा चीफ हाफिज सईद के मारे जाने की खबरें पाकिस्तान में गुपचुप तरीके से फैल रही हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) और पाकिस्तानी हैंडल पर हाफिज सईद पर हमले का दावा किया जा रहा है। एक्स पर तो हाफिज सईद ट्रेंड कर रहा है। कई अकाउंट से यह दावा किया गया है कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में झेलम इलाके में जमात-उद-दावा मुखिया और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद मारा गया है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
एक्स पर लगातार हाफिज सईद ट्रेंड में बना हुआ है और उसकी हत्या के दावों से सोशल मीडिया भरा पड़ा है। अलग-अलग पोस्ट में यह दावा किया जा रहा है कि पंजाब के झेलम में जब हाफिज सईद जा रहा था, तब अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर हमला किया। इस हमले में उसके करीबी आतंकी अबु कताल सिंधी की मौके पर ही मौत हो गई और ड्राइवर भी मारा गया।
कई पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल का दावा है कि इसी गाड़ी में हाफिज सईद भी था। वह बुरी तरह घायल हो गया और उसे रावलपिंडी ले जाया गया, जहां उसकी मौत की खबर है। लेकिन इस खबर की अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है।
एक्स पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स दावा कर रहा है कि हाफिज सईद मारा गया है। झेलम इलाके में अज्ञात बंदूकधारियों ने उस पर हमला किया था, जिसमें वह बुरी तरह घायल हुआ और रावलपिंडी अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि फैजल नदीम ऊर्प अबु कताल सिंधी की हत्या की पुष्टि हो गई है, मगर उसके साथ एक और की जान गई है, जिसकी जानकारी गुप्त रखी जा रही है।
पाकिस्तान में कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें हाफिज सईद के मारे जाने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इसे अभी तक वेरीफाई नहीं किया जा सका है। ऐसा माना जा रहा है कि पाकिस्तान सरकार इस सूचना को गुप्त रख रही है।
यह पहली बार नहीं है, जब हाफिज सईद के मारे जाने का दावा किया गया हो। इससे पहले भी कई बार उसके मरने की अफवाहें उड़ी हैं। अब यह देखना होगा कि सोशल मीडिया और पाकिस्तान में जो गुपचुप चर्चा चल रही है, उसमें कितनी सच्चाई है।
इमरान खान की पार्टी पीटीआई के एक नेता ने भी एक्स पर हाफिज सईद को लेकर बड़ा दावा किया है। पीटीआई नेता समद याकूब ने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है, मेरी जानकारी के अनुसार, हमले में हाफिज सईद और उसका भतीजा मारा गया है। हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद के अनुसार, हाफिज सईद ठीक है, लेकिन उसकी आवाज और लहजे से ऐसा नहीं लगता कि वह ठीक है।
हाफिज सईद भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है और भारत सरकार उसके प्रत्यर्पण में जुटी हुई है। हाफिज सईद भारत की मोस्ट वांटेड आतंकवादियों की लिस्ट में शामिल है। वह 26-11 के मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड है और पुलवामा अटैक में भी उसकी भूमिका बताई जाती है। भारत के अलावा भी कई अन्य देशों ने हाफिज सईद को आतंकवादी घोषित किया है। हाफिज सईद और उसके संगठन पर अमेरिका ने इनाम भी घोषित किया है। हाफिज सईद का आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा है और इस आतंकी संगठन पर लगभग 1 करोड़ डॉलर का इनाम है। आतंकी फंडिंग मामले में हाफिज सईद जेल में बंद किया जा चुका है।
🚨🚨🚨⚡️⚡️⚡️ India s most wanted terrorist Jamaat u Dawa and LET chief Hafiz Saeed along with his accomplice Faisal Nadeem alias Abu Qataal has reportedly been killed by unknown gunmen in Jhelum town of Punjab in #Pakistan. pic.twitter.com/g7kYx81j3Q
— Raja Muneeb (@RajaMuneeb) March 15, 2025
अफगानिस्तान में भूकंप, जम्मू कश्मीर तक कांपी धरती
मुस्तफाबाद में इमारत का मलबा: रात 2:39, 17 सेकंड में तबाही, 4 की मौत
AI वाली लड़की ने डेटिंग ऐप पर मचाया तहलका! 2 घंटे में 2700 से ज्यादा दीवानों का इजहार
क्या 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी रच पाएंगे IPL इतिहास?
कानून सुप्रीम कोर्ट बनाएगा तो संसद भवन बंद कर देना चाहिए: निशिकांत दूबे
बुर्के में शराब! बिहार में महिला की निंजा टेक्निक का पर्दाफाश
राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में, IMD ने धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया
मुर्शिदाबाद में पीड़ितों का दर्द छलका, NCW टीम के सामने फफककर रोईं महिलाएं
कैमरे में कैद लाइव मौत: जिम में वर्कआउट करते व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत
सोनिया-राहुल पर ED चार्जशीट से भड़के खरगे, वक्फ मुद्दे पर सरकार को घेरा