राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में, IMD ने धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया
News Image

राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। शुक्रवार को कई स्थानों पर दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग में लू के कारण लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार आज यानी शनिवार से गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में कई स्थानों पर लू का प्रकोप दर्ज किया गया। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली। वहीं पूर्वी राजस्थान के जयपुर संभाग में लोगों को भीषण गर्मी और उमस भरी रातों का सामना करना पड़ा।

दिन में अधिकतम तापमान बीकानेर में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सिरोही में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चित्तौड़गढ़ में 44.2 डिग्री, वनस्थली और कोटा में 43.1 डिग्री, पिलानी में 44.1 डिग्री, बाड़मेर में 45.0 डिग्री, जैसलमेर में 44.8 डिग्री, संगरिया में 39.8 डिग्री व फतेहपुर में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर के कुछ भागों में तेज हवाएं 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। 19 अप्रैल को भी धूल भरी आंधियों का दौर जारी रहेगा।

अगले 48 घंटों में जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं/धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। साथ ही, 19 अप्रैल से जोधपुर, बीकानेर और कोटा संभाग में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट और कुछ स्थानों पर हीट वेव चलने की संभावना है।

19 से 20 अप्रैल के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इसके प्रभाव से पश्चिमी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान में आंधी-तूफान की संभावना है। राज्य में 20 अप्रैल से लू से राहत मिलने की भी संभावना जताई है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी में धूम, सामी सामी पर माता-पिता का ज़बरदस्त डांस!

Story 1

बीच सड़क पर नेपाली लड़कियों का घमासान युद्ध, एक नाले में गिरी!

Story 1

क्रिकेटर भेजते थे अश्लील तस्वीरें, पूर्व कोच संजय बांगर के बेटे अनाया के चौंकाने वाले खुलासे!

Story 1

मंत्री भी रह गए हैरान! मेड इन इंडिया टैबलेट ने सबको चौंकाया

Story 1

शिक्षा के मंदिर में शराब! शिक्षक ने मासूम बच्चों को पिलाई देशी शराब, मचा हड़कंप

Story 1

वक्फ बोर्ड: मलाई मौलवियों ने खाई, पसमांदा मुसलमानों का फूटा गुस्सा!

Story 1

राजस्थान भीषण गर्मी की चपेट में, IMD ने धूल भरी आंधी का अलर्ट जारी किया

Story 1

शादी में वरमाला से पहले नीला ड्रम देखकर दूल्हा पसीने से लथपथ, दुल्हन हंसी से लोटपोट!

Story 1

दिल्ली में इमारत ढही, 20 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका

Story 1

मुस्तफाबाद में मौत का तांडव: इमारत ढही, CCTV में कैद भयावह मंजर