दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की शादी दिल्ली में धूमधाम से हुई। हर्षिता ने अपने पुराने दोस्त संभव जैन के साथ सात फेरे लिए। इस खुशनुमा मौके पर केजरीवाल के करीबी, परिवार वाले और आम आदमी पार्टी के कई नेता मौजूद रहे।
शादी में अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल ने दिल खोलकर डांस किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उनके साथ थिरकते नजर आए। उनके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल ने पुष्पा 2 फिल्म के लोकप्रिय गाने सामी सामी पर जमकर डांस किया। उपस्थित लोगों ने तालियों और सीटियों से उनका उत्साह बढ़ाया। बेटी की शादी में माता-पिता ने खूब मस्ती की, जिसकी झलक वीडियो में साफ देखी जा सकती है।
सामी सामी गाने के बाद, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी ने पंजाबी गाने पर डांस किया। भगवंत मान ने अपने चिर-परिचित पंजाबी भांगड़ा अंदाज में डांस किया। उनकी पत्नी ने भी उनका भरपूर साथ दिया। इस वीडियो को भी खूब पसंद किया जा रहा है।
हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन की सगाई 17 अप्रैल को दिल्ली के शांगरी-ला होटल में हुई थी। इसके बाद 18 अप्रैल को दिल्ली के कपूरथला महाराजा पैलेस में भव्य शादी समारोह आयोजित किया गया।
केजरीवाल के दो बच्चों में हर्षिता छोटी बेटी हैं। उन्होंने 2018 में दिल्ली आईआईटी से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। संभव जैन ने भी इसी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। कॉलेज के दिनों से ही दोनों अच्छे दोस्त थे और बाद में उनके दोस्ती प्यार में बदल गई।
ग्रेजुएशन के बाद हर्षिता ने बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप में नौकरी की। संभव जैन भी एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। हाल ही में दोनों ने मिलकर बेसिल हेल्थ नाम का एक स्टार्टअप शुरू किया है। दोनों मिलकर इस बिजनेस को चला रहे हैं।
*Kejriwal dance in his daughters wedding!
— North East West South (@prawasitv) April 18, 2025
Harshita daughter of Arvind Kejriwal ties knot with Sambhav Jain in a lavish wedding at Hotel Shangrila in Delhi!
Punjab CM Mann was highlight at the wedding!#ArvindKejriwal #harshita #sanbhav #AamAadmiParty #punjabcm pic.twitter.com/XbJBalXOHA
मुस्तफाबाद में मौत का तांडव: इमारत ढही, CCTV में कैद भयावह मंजर
शुभमन गिल का बदला! PSL में हसन अली ने अबरार अहमद को उसी अंदाज में भेजा पवेलियन, वीडियो वायरल
पाकिस्तान: पुलिसकर्मी ने खेत में महिला से किया बलात्कार, रोकने पर युवक को मारी गोली
क्या मंगल पर एलियंस छिपे हैं? नासा को मिला रहस्यमयी गड्ढा!
महाराष्ट्र की राजनीति: क्या ठाकरे बंधु मतभेद भुलाकर मिलाएंगे हाथ? उद्धव ने राज के सामने रखी शर्त!
वायरल तस्वीर: क्या अब्दुल बंगाल पुलिस के जबड़े का नाप ले रहा है ? जानिए सच्चाई
CM योगी का नायक अवतार: बारिश में छाता थाम, सुनी जनता की पुकार, बच्ची को दी टॉफी!
भूकंप: जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ में हिली धरती, घरों से भागे लोग
गुजरात उपचुनाव: INDI गठबंधन में दरार, क्या एक और हार तय?
जाट फिल्म से विवादित सीन हटाया गया, निर्माताओं ने मांगी माफी