शरबत पर बाबा रामदेव का विवादित बयान: मदरसे, मस्जिद और इस्लाम का बढ़ता है वर्चस्व
News Image

योग गुरु बाबा रामदेव एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार उन्होंने अपनी कंपनी पतंजलि के उत्पादों का प्रचार करते हुए ऐसा बयान दिया है, जिसके कारण सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हो रही है।

पतंजलि के शरबत का प्रचार करने के दौरान उन्होंने कहा कि गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए लोग सॉफ्ट ड्रिंक के नाम पर ठंडा मतलब टॉयलेट क्लीनर पीते रहते हैं।

रामदेव ने एक विशेष शरबत ब्रांड को मदरसे और इस्लाम से जोड़ दिया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, एक वह शरबत है, जिसे पीने से मदरसे, मस्जिद और इस्लाम का वर्चस्व बढ़ता है। एक और शरबत है, जिसे पीने से पतंजलि गुरुकुलम्, आचार्यकुलम्, विश्वविद्यालय, भारतीय शिक्षा बोर्ड और सनातन धर्म का गौरव बढ़ता है। अंततः यह व्यापार नहीं, वसुधैव कुटुम्बकम्—विश्व परिवार का सपना साकार करने का माध्यम है। किसी से घृणा नहीं, परिणाम तो यही है।

इस बयान पर सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया आई है। कुछ लोग बाबा रामदेव के पक्ष में हैं तो कुछ उनके खिलाफ।

एक यूजर ने उस शरबत कंपनी का जिक्र करते हुए कहा, वह शरबत गालिब की शायरी की तरह है, जो हमें माता-पिता से विरासत में मिला है। इसे पीते रहिए और पिलाते रहिए।

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, जिस शरबत के पीने से देश में आतंकवाद, अवैध घुसपैठ, जिहादियों की संख्या में बढ़ोतरी हो उस शरबत से तो गन्ने का रस पीना लाख गुना अच्छा है।

बाबा रामदेव के इस बयान पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। देवबंद के प्रमुख उलेमा व जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इसहाक गोरा ने बाबा रामदेव के बयान को गैर-जिम्मेदाराना और नफरत फैलाने वाला करार दिया।

यह पहली बार नहीं है जब योग गुरु रामदेव के बयान पर विवाद हो रहा है। इससे पहले मई 2021 में उन्होंने आधुनिक दवाओं पर विवादित बयान दिया था।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

बिहार की राजनीति: CM का चेहरा कौन? तेजस्वी यादव का बड़ा खुलासा!

Story 1

बंगाल हिंसा: कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का विवादित बयान, क्रिया की प्रतिक्रिया बताया

Story 1

भारी बारिश का अलर्ट: 10 से ज्यादा राज्यों में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी

Story 1

हर शहर में 8-10 मौतें! कांग्रेस नेता का भड़काऊ बयान, गिरफ्तार

Story 1

खतरनाक इश्क: शादी से इनकार करने पर प्रेमिका ने तोड़ डाली प्रेमी की 13 हड्डियां!

Story 1

IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के होटल में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल

Story 1

वायरल वीडियो: पिता का दोस्त बनकर मांग रहा था पैसा, लड़की की चतुराई देख स्कैमर भी बोला- मान गए बेटा!

Story 1

सुनील गावस्कर ने निभाया वादा, विनोद कांबली को मिलेगी हर महीने वित्तीय सहायता!

Story 1

नवाबी ठाठ या आलसीपन की हद? 500 मीटर के लिए भी डिलीवरी बॉय!

Story 1

मध्य पूर्व में तबाही: युद्ध नहीं, धूल ने छीनी सांसें!