मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मुकाबले में 12 रन से हराया, सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की।
मैच का टर्निंग पॉइंट रहे कर्ण शर्मा, जिन्हें रोहित शर्मा के स्थान पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर मैदान में उतारा गया। कर्ण ने तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिनमें अभिषेक पोरेल, केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स के विकेट शामिल थे।
एक समय दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 145 रन था और उसे जीत के लिए आखिरी सात ओवर में 61 रन चाहिए थे।
हार्दिक पांड्या दुविधा में थे कि कर्ण शर्मा से कब गेंदबाजी कराई जाए। तभी रोहित शर्मा ने डग आउट से निर्देश दिए।
रोहित शर्मा ने कोच महेला जयवर्धने और गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे से बातचीत की और फिर डग आउट से इशारा कर स्पिन गेंदबाज को अटैक पर लगाने को कहा।
रोहित का यह प्लान काम कर गया और मैच का रुख पलट गया।
कमेंट्री कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू, जतिन सप्रू और अजय जडेजा भी रोहित की इस रणनीति के कायल हो गए।
दिल्ली कैपिटल्स, जो पहले चारों मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरी थी, 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ा गई।
एक समय दिल्ली का स्कोर 11वें ओवर में एक विकेट पर 119 रन था, लेकिन आखिरी नौ विकेट 53 गेंद और 74 रन के भीतर गंवा दिए।
मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और दिल्ली की टीम को 19 ओवर में 193 रन पर आउट कर दिया।
मुंबई इंडियंस के इंपैक्ट खिलाड़ी कर्ण शर्मा ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए।
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए तिलक वर्मा के 33 गेंद में 59 और रियान रिकेलटन के 25 गेंद में 41 रन की मदद से पांच विकेट पर 205 रन बनाए थे।
मुंबई की यह इस सीजन की दूसरी जीत है। टीम छह मैचों में चार हार और दो जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।
दिल्ली की यह पांच मैचों में पहली हार रही। टीम चार जीत और आठ अंक के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।
दिल्ली का अगला मुकाबला 16 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स से दिल्ली में ही है। वहीं, मुंबई का अगला मुकाबला 17 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से वानखेड़े में है।
SHARMA 🤝 SHARMA
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 13, 2025
How good was #KarnSharma ’s game-changing spell, sending Stubbs and Rahul back to the dugout? 👌#IPLonJioStar 👉 #DCvMI | LIVE NOW on Star Sports Network & JioHotstar! pic.twitter.com/JygXhdZMzR
DU के लक्ष्मीबाई कॉलेज में गोबर विवाद: DUSU अध्यक्ष करेंगे प्रिंसिपल के ऑफिस में गोबर लिपाई!
धोनी का रन आउट तुक्का ! पूर्व क्रिकेटर ने बताया किस्मत का खेल
अक्षय कुमार की केसरी 2 का पहला रिव्यू आया सामने, जानिए कैसी है कोर्ट रूम ड्रामा
खाकी छोड़ राजनीति में: कौन हैं नुरुल होदा, जो थामेंगे मुकेश सहनी का हाथ?
चीन का अद्भुत आविष्कार: आग बुझाने वाला मानव-रूप रोबोट, देखकर दंग रह जाएंगे!
बिहार चुनाव: तेजस्वी, राहुल और खरगे ने बनाई रणनीति, कांग्रेस की 70 सीटों पर दावेदारी!
मध्य प्रदेश में कामधेनु योजना लागू, दूध उत्पादन 20% तक बढ़ाने का लक्ष्य
ऑरेंज कैप की दौड़ में श्रेयस अय्यर की एंट्री, नंबर 1 बनने के लिए बस इतने रनों की दरकार
अखिलेश यादव की सपा फिर घेरे में, इंद्रजीत सरोज के बयान से मचा हड़कंप!
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के होटल में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल