समाजवादी पार्टी की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक और विवादित बयान सामने आया है, जिसने पार्टी की परेशानी बढ़ा दी है।
सपा विधायक इंद्रजीत सरोज ने हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी की है, जिससे सियासी गलियारों में भूचाल आ गया है।
इंद्रजीत सरोज ने कहा, अगर भारत के मंदिरों में ताकत होती, तो मोहम्मद बिन कासिम, महमूद गजनवी और मोहम्मद गौरी जैसे लुटेरे देश में नहीं आते।
उनके इस बयान से अखिलेश यादव की सपा की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विधायक ने कहा, हमारे देवी-देवता इतने शक्तिशाली नहीं थे। 712 ईस्वी में मुहम्मद बिन कासिम अरब से इस देश में आया और देश को लूटा। मुहम्मद गौरी इस देश को लूटने के लिए आया था, तो इस देश के देवी-देवताओं ने क्या किया? उन्हें मुसलमानों को श्राप देना चाहिए था। वे राख में बदल जाते, मर जाते, अंधे हो जाते। इसका मतलब है कि कुछ कमी है और हमारे देवी-देवता इतने शक्तिशाली नहीं हैं।
इस टिप्पणी से सपा की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं और सियासी गलियारों में इस पर चर्चा तेज हो गई है।
हाल ही में सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर टिप्पणी करने के बाद आगरा में तलवारें लहराई थीं। करणी सेना ने 12 अप्रैल को आगरा में जमकर विरोध प्रदर्शन किया था।
इससे पहले अखिलेश यादव की सपा औरंगजेब को लेकर विधायक अबू आजमी द्वारा दिए बयान के कारण विवादों में घिरी थी।
अब इंद्रजीत सरोज के इस बयान ने पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
भाजपा इस मौके का फायदा उठाकर अखिलेश यादव और सपा को घेरने की कोशिश कर सकती है। राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें इस मामले पर टिकी हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इंद्रजीत सरोज का यह बयान क्या रंग लाता है।
*#WATCH | Prayagraj, UP: On his reported remark on temples of India, Samajwadi Party MLA Indrajeet Saroj says ...Our gods and goddesses were not that powerful...In 712 AD, Muhammad Bin Qasim came to this country from Arabia and looted the country...Muhammad Ghori came to this… pic.twitter.com/9kM8PjrmFn
— ANI (@ANI) April 15, 2025
आंद्रे रसेल का विकेट गिरा, खुशी से उछल पड़ीं प्रीति जिंटा, जीत के बाद खिलाड़ियों को लगाया गले
धोनी को प्लेयर ऑफ द मैच क्यों? जानिए असली वजह!
IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद के होटल में लगी भीषण आग, अफरा-तफरी का माहौल
खाकी छोड़ राजनीति में: कौन हैं नुरुल होदा, जो थामेंगे मुकेश सहनी का हाथ?
सुहागरात देखने छज्जे पर छिपा दूल्हे का भाई, वीडियो हुआ वायरल, मचा बवाल!
DU कॉलेज में गोबर कांड: प्रिंसिपल ने क्लास में लगाया, DUSU अध्यक्ष ने ऑफिस पोत दिया
16 साल के लड़के ने दांतों से खींचा ट्रैक्टर, सबकी आंखें रह गईं खुली की खुली!
सुनील गावस्कर बने विनोद कांबली के संकटमोचक , हर महीने देंगे ₹30,000 की सहायता
PSL में छाया विराट कोहली का जादू, पाकिस्तानी फैन की जर्सी ने मचाया तहलका!
ये गेंदबाज सीधा पिच पर करता है अटैक ! KKR के पूर्व खिलाड़ी ने खोला ऐसा राज, IPL में मचेगा हड़कंप!