दिल्ली कैपिटल्स भले ही आईपीएल 2025 के एक मुकाबले में हार गई हो, लेकिन करुण नायर की बल्लेबाजी ने सबका दिल जीत लिया। लगभग तीन साल बाद आईपीएल में उतरे करुण ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों में 89 रन ठोक डाले।
उनकी इस तूफानी पारी में 12 चौके और 5 छक्के शामिल थे, और उनका स्ट्राइक रेट 222.50 का रहा। इस प्रदर्शन के बाद उनका वो पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने क्रिकेट से एक और मौका मांगा था।
करुण ने घरेलू क्रिकेट में भी खूब रन बनाए हैं, लेकिन राष्ट्रीय टीम में उन्हें मौका नहीं मिला। अगर वह आईपीएल में ऐसा प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो चयनकर्ता इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उनके नाम पर विचार कर सकते हैं।
दिसंबर 2022 में करुण ने ट्वीट किया था, प्रिय क्रिकेट! कृपया मुझे एक और मौका दें। तब घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद मौका नहीं मिलने पर उन्होंने निराशा जताई थी।
लेकिन, पिछले दो सालों में करुण के लिए कुछ चमत्कार सा हुआ है। हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया। उन्होंने 8 पारियों में 779 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल था।
रणजी ट्रॉफी में भी करुण का बल्ला जमकर बोला। उनकी टीम विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी जीती और करुण इस टूर्नामेंट में चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 16 पारियों में 863 रन बनाए, जिसमें 4 शतक शामिल थे।
आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा था। मुंबई के खिलाफ उन्होंने दिखा दिया कि फॉर्म अस्थाई है, और क्लास स्थाई! विजय हजारे, रणजी और अब आईपीएल में उनकी बल्लेबाजी देखकर लगता है कि क्रिकेट ने शायद उन्हें एक और मौका दे दिया है।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ करुण ने सिर्फ 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया। यह उनके आईपीएल करियर का 11वां अर्धशतक था। उन्होंने लगभग सात साल बाद इस टूर्नामेंट में अर्धशतक लगाया।
करुण इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरे और उन्होंने मैच में गजब का प्रभाव डाला। उन्होंने अभिषेक के साथ दूसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी की। 89 रन आईपीएल में किसी इम्पैक्ट खिलाड़ी द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
करुण ने जसप्रीत बुमराह की भी जमकर धुनाई की और उनके खिलाफ 9 गेंदों में 26 रन बनाए।
करुण के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बुरा हुआ था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में तिहरा शतक लगाने के बाद भी टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।
करुण ने अपने एक मौका और वाले ट्वीट को लेकर कहा था, जब मैंने वह ट्वीट किया था तो वह एक भावुक क्षण था। उन्होंने टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद छह से सात महीने तक क्रिकेट नहीं खेला था।
खबरों के अनुसार, विराट कोहली और रोहित शर्मा के करियर के अंतिम मोड़ पर होने के कारण करुण नायर के अनुभव का इस्तेमाल किया जा सकता है और उन्हें टेस्ट में मौका मिल सकता है।
करुण ने बताया कि बीसीसीआई जनरल मैनेजर अबे कुरुविला ने उनकी विदर्भ आने में मदद की थी। करुण ने भारत के लिए 6 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 303* रन की पारी भी खेली है।
Our hearts are full 🥹💙 pic.twitter.com/cau5zlrmcE
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 13, 2025
अंतरिक्ष से लौटते ही कैटी पेरी का धरती को चुंबन: 11 मिनट में रचा इतिहास
बिहार की राजनीति: CM का चेहरा कौन? तेजस्वी यादव का बड़ा खुलासा!
वायरल वीडियो: पिता का दोस्त बनकर मांग रहा था पैसा, लड़की की चतुराई देख स्कैमर भी बोला- मान गए बेटा!
मुर्शिदाबाद हिंसा: मारे गए मुस्लिम, होश संभालें - AIMPLB का कड़ा बयान
केस में कुछ नहीं है यार... : ईडी दफ्तर में पेशी के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा
धोनी का रहस्य: विकेट देखा, मार दिया... अनोखे नो लुक रन आउट का खुलासा!
सपा विधायक इंद्रजीत सरोज का विवादित बयान: भगवान में ताकत होती तो मुसलमान भस्म हो जाते
तेंदुए पर भारी पड़े कुत्ते, दोस्त को बचाने के लिए किया हल्ला, दुम दबाकर भागा!
बंगाल: मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद 500 हिंदू परिवारों का पलायन, रात के अंधेरे में गांव छोड़ने पर मजबूर
बेंगलुरु: मस्जिद के बाहर बुर्का पहनी महिला को तालिबानी सजा, भीड़ ने डंडों से पीटा