इजरायली सेना ने हमास कमांडर को मारा, ईरान में पाकिस्तानी मजदूरों की हत्या
News Image

इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने दावा किया है कि उन्होंने हमास के लड़ाके आबिद अल्लाह नईम हददुह मूसा को मार गिराया है। मूसा हमास के स्नाइपर दस्ते के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत था।

आईडीएफ के अनुसार, नईम को गाजा पट्टी के डेर अल-बलाह क्षेत्र में उस समय निशाना बनाया गया, जब वह अपनी कार से जा रहा था। हमास की ओर से अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में बलूच अलगाववादियों के हमले में आठ पाकिस्तानी मजदूरों की हत्या कर दी गई है। प्रतिबंधित बलूचिस्तान नेशनल आर्मी (बीएनए) के प्रवक्ता ने मीडिया में एक बयान जारी कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

पाकिस्तानी अंग्रेजी दैनिक डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शनिवार को मेहरिस्तान जिले के एक गांव में हुई। ईरानी अधिकारियों ने बताया कि मारे गए मजदूर दक्षिणी पंजाब के बहावलपुर के रहने वाले थे। वे कार मरम्मत की एक दुकान में काम करते थे और वहीं रहते थे।

अज्ञात हथियारबंद लोग रात में दुकान में घुसे और मजदूरों के हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी करके उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए। ईरानी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिस्तान बलूचिस्तान में पाकिस्तानी मजदूरों पर हमले की यह दूसरी घटना है। पिछले साल जनवरी में हथियारबंद लोगों ने सरवन शहर में नौ पाकिस्तानियों की हत्या कर दी थी, जो ईरान में मोटर मैकेनिक के तौर पर काम करते थे।

पाकिस्तान और ईरान के स्थानीय समूह बलूचिस्तान को अलग करने की मांग को लेकर दशकों से सशस्त्र संघर्ष कर रहे हैं। वे सरकार पर अपने समुदाय के उत्पीड़न करने तथा संसाधनों का दोहन कर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हैं।

हंगरी के सबसे बड़े विपक्षी दल सम्मान और स्वतंत्रता पार्टी (टिस्जा) के नेता पीटर मग्यार ने रविवार को राजधानी बुडापेस्ट में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। उन्होंने अपने समर्थकों से वादा किया कि अगर वे अगले साल होने वाले चुनावों में प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान को हराने में सफल होते हैं, तो हंगरी को उसकी अंतरराष्ट्रीय अलगाव की स्थिति से बाहर निकाल लेंगे।

पीटर मजार ने कहा कि उनका मकसद हंगरी को फिर से यूरोपीय संघ (ईयू) और नाटो जैसे संगठनों का भरोसेमंद सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा, हम आखिरकार अपने साझा मामलों को व्यवस्थित करेंगे। हमारा देश हंगरी एक बार फिर विश्वसनीय साथी बनेगा।

पीटर मजार, हाल ही में बनी विपक्षी पार्टी टिस्जा के नेता हैं और विक्टर ओरबान की सत्ता के लिए अब तक की सबसे गंभीर चुनौती माने जा रहे हैं। ओरबान साल 2010 से सत्ता में हैं और उनकी फिडेस्ज पार्टी ने अब तक हर चुनाव में विपक्ष को हराया है। लेकिन हाल के सर्वेक्षणों में यह सामने आया है कि टिस्जा पार्टी अब फिडेस्ज से ज्यादा लोकप्रिय हो चुकी है। देश की कमजोर होती अर्थव्यवस्था, लगातार महंगाई, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और सरकारी भ्रष्टाचार के आरोप इसकी एक बड़ी वजह है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी के साथ फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रमुख रूप से पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, आज ओमान के विदेश मंत्री बद्र अलबुसैदी के साथ फोन पर बातचीत की सराहना करता हूं। हमने हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, जयशंकर और अलबुसैदी ने गाजा की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया।

यह बातचीत पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य के बीच हुई है। दोनों नेताओं के बीच यह संवाद क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए भारत और ओमान के बीच सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पृथ्वी की रात के समय ली गई चार विहंगम तस्वीरें रविवार को जारी की। इसमें एक तस्वीर भारत की है जिसमें एक ओर तारों से चमकता आसमान है तो दूसरी ओर बिजली की रोशनी से धरती पर मकड़ी के जाले जैसी खूबसूरत आकृति बनती दिख रही है।

अंतरिक्ष से ली गई इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के खाते से किए गए पोस्ट में लिखा गया है, जब आप ऊपर तारे, नीचे शहर की रोशनी और पृथ्वी के क्षितिज पर छाई वायुमंडलीय चमक देखते हैं। पोस्ट में पहली तस्वीर मध्यपश्चिम अमेरिका, दूसरी भारत, तीसरी दक्षिण पूर्व एशिया और चौथी कनाडा की है।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

धोनी ने पकड़ा BCCI का रोबोटिक कुत्ता ! कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Story 1

केंद्र-राज्यपाल टकराव के बीच स्टालिन का बड़ा दांव: तमिलनाडु की स्वायत्तता का प्रस्ताव!

Story 1

क्या गज़नवी और गोरी से मंदिर नहीं बचा पाए देश? सपा विधायक इंद्रजीत सरोज का विवादित बयान

Story 1

नन्ही आवाजों ने CM को बताई कहानी: स्कूल ने बढ़ाई फीस, अभिभावकों से वसूली जा रही है मनमानी!

Story 1

सपा नेताओं की हिन्दू धर्म पर तीखी टिप्पणी: देवताओं को बताया शक्तिहीन, राणा सांगा को गद्दार

Story 1

IPL 2025: जीत के बाद भी CSK सबसे नीचे, धोनी की टीम को नुकसान!

Story 1

रॉबर्ट वाड्रा को ईडी का दोबारा समन, जमीन सौदे में फिर फंसे!

Story 1

CID: नई चमक, नया जोश, पर क्या नए ACP ले पाएंगे प्रद्युमन की जगह?

Story 1

कटरा से श्रीनगर सिर्फ 3 घंटे में! 36 सुरंगों से होकर गुजरेगी वंदे भारत

Story 1

बंगाल: मुर्शिदाबाद में हिंसा के बाद 500 हिंदू परिवारों का पलायन, रात के अंधेरे में गांव छोड़ने पर मजबूर