खराब फील्डिंग की बात हो तो अक्सर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नाम आता है, जो कई बार पहले आप पहले आप के चक्कर में कैच छोड़ देती है। ऐसा ही कुछ नज़ारा दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच में देखने को मिला।
दिल्ली के दो खिलाड़ियों ने पहले आप पहले आप के चक्कर में 8 करोड़ के खिलाड़ी का कैच छोड़ दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना तब घटी जब तिलक वर्मा 24 रन पर खेल रहे थे। ट्रिस्टन स्टब्स और जैक फ्रेजर मैकगर्ग के बीच तालमेल की कमी के कारण उनका कैच छूट गया।
कैच छूटने के बाद तिलक वर्मा ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और शानदार अर्धशतक जड़ा।
मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी कर रही थी और तिलक वर्मा नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने मैदान के हर कोने में चौके छक्के लगाए। खबर लिखे जाने तक वह 26 गेंद में 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे। उन्होंने अपना अर्धशतक 26वीं गेंद में पूरा किया। यह उनके आईपीएल करियर का आठवां अर्धशतक है।
तिलक वर्मा इस आईपीएल सीजन में दमदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब तक खेले गए चार मैचों में उन्होंने 151 रन बनाए हैं। आज के मैच को मिलाकर उनके रन 200 से ज्यादा हो चुके हैं।
— Pappu Plumber (@tappumessi) April 13, 2025
ट्रंप की हत्या की साजिश रचने वाले 17 वर्षीय निकिता ने माता-पिता को मौत के घाट उतारा
सड़क पर चीखता रहा युवक, किसी राहगीर की नहीं पिघली इंसानियत!
आगरा में बीच सड़क पर स्कूली लड़कियों से अश्लीलता, सीसीटीवी फुटेज से मचा हड़कंप
धोनी की जीत के बाद गोयनका ने पंत को दिया सहारा, सीएसके से मुलाकात
धोनी का कमाल! IPL में 200 डिसमिसल पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने
वक्फ संशोधन के बाद यूसीसी पर सरकार की नजर? मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता!
खाचरियावास के घर ED की रेड, बोले - मुझे इलाज करना आता है!
इंडिया पोस्ट के नाम पर फर्जी SMS: सावधान रहें, लिंक पर क्लिक करना पड़ सकता है भारी!
धोनी की कप्तानी में CSK की शानदार वापसी, लखनऊ को 5 विकेट से हराया!
राहुल त्रिपाठी का हैरतअंगेज कैच: फैंस ने दिया फ्लाइंग त्रिपाठी का नया नाम!