चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने IPL 2025 के 30वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 5 विकेट से मात देकर दो साल बाद धोनी की कप्तानी में जीत का स्वाद चखा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने लगातार 5 हार के सिलसिले को तोड़ा।
यह सीजन में CSK की दूसरी जीत है। इससे पहले टीम ने 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल की थी।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने लगभग 2 साल बाद जीत दर्ज की है। इससे पहले CSK ने IPL 2023 के फाइनल में धोनी की कप्तानी में ही जीत हासिल की थी। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद धोनी को फिर से कप्तानी सौंपी गई और उन्होंने आते ही टीम को जीत दिलाई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने कप्तान ऋषभ पंत के अर्धशतक (63 रन, 49 गेंद) की मदद से 7 विकेट खोकर 166 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। पंत ने अब्दुल समद (20 रन) के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी की।
चेन्नई की ओर से रवींद्र जडेजा और मथीषा पाथिराना ने 2-2 विकेट लिए। खलील अहमद और अंशुल कंबोज को 1-1 सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई की शुरुआत शानदार रही। टीम ने 5 ओवर में ही 50 रन बना लिए थे। शेख रशीद ने 27 रन बनाए। रचिन रवींद्र 37 रन बनाकर आउट हुए।
चेन्नई का मिडिल ऑर्डर लड़खड़ा गया। राहुल त्रिपाठी (9) और रवींद्र जडेजा (7) सस्ते में पवेलियन लौट गए। विजय शंकर भी 9 रन बनाकर दिग्वेश राठी का शिकार बने।
इसके बाद धोनी और शिवम दुबे ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। धोनी ने 11 गेंदों पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 26 रनों की पारी खेली, जबकि शिवम दुबे 43 रन बनाकर नाबाद रहे।
धोनी को उनकी तूफानी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
*🦁💛🥳#LSGvCSK #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/j93g9U2StB
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 14, 2025
शादी से मुकरने पर बॉयफ्रेंड की हड्डी-पसली एक कर दी, दबंग गर्लफ्रेंड का कारनामा!
हमसे रेप करवा लो, पति-बच्चों को छोड़ देंगे! - मुर्शिदाबाद से भागने को मजबूर हिन्दू महिलाओं की दर्दनाक आपबीती
चहल के चौसर में KKR चित, पंजाब ने पलटा हारा हुआ मैच!
अलीगढ़: होने वाले दामाद के साथ भागी सास, पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा!
गैस चूल्हे से शावर! शख्स के जुगाड़ ने मचाया इंटरनेट पर तहलका
नए टू-व्हीलर के साथ 2 हेलमेट और सड़कों पर 3 फीट की दीवारें, गडकरी का नया मास्टर प्लान
खरगे-तेजस्वी मुलाकात: मांझी ने बताया जंगलराज वापसी की बैठक
प्रिंसिपल के गोबर लेपने के बाद, DUSU अध्यक्ष ने उनके ऑफिस में की गोबर की लिपाई!
बंगाल भाजपा का विवादित ट्वीट X से हटा, इस्लामी हिंसा के पैटर्न पर था पोस्ट
90 के दशक के लौंडे : शोएब अख्तर ने हफीज को PSL में जमकर धोया