दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) के अध्यक्ष रौनक खत्री मंगलवार को लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल के कार्यालय में गोबर से भरे बैग लेकर पहुंचे।
उनका कहना था कि जब प्रिंसिपल ने कमरे को ठंडा करने के लिए गोबर से क्लासरूम की लिपाई की है, तो उनके कार्यालय की भी गोबर से लिपाई होनी चाहिए और एसी निकाल देना चाहिए।
रौनक खत्री ने सुबह एक वीडियो साझा कर अपने इस कदम की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि उन्होंने प्रिंसिपल का कक्षा में गोबर लेपते हुए वीडियो देखा था। अब वे अपने साथियों के साथ गोबर लेकर प्रिंसिपल के ऑफिस जाएंगे और उनके प्राचार्य कक्ष को लीपने में पूरी मदद करेंगे। उन्हें विश्वास है कि प्रिंसिपल अब अपने कक्ष से AC हटवाकर छात्रों को सौंपेंगी, और गोबर से लीपे हुए इस आधुनिक व प्राकृतिक ठंडे वातावरण में कॉलेज का संचालन करेंगी!
कुछ घंटे बाद, रौनक खत्री अपने साथियों के साथ बैग में गोबर लेकर प्रिंसिपल के कार्यालय पहुंचे। हालांकि प्रिंसिपल डॉ. प्रत्युष वत्सला वहां नहीं थीं, लेकिन उन्होंने उनकी गैरमौजूदगी में ही गोबर से उनके कार्यालय की लिपाई शुरू कर दी।
दरअसल, दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़े अशोक विहार स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रत्यूष वत्सला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में वह कॉलेज की क्लासरूम की दीवारों पर गोबर का लेप लगाते हुए नजर आ रही हैं।
प्रिंसिपल वत्सला ने दावा किया था कि यह एक रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है। उन्होंने बताया था कि यह रिसर्च प्रोजेक्ट कॉलेज की एक फैकल्टी मेंबर द्वारा शुरू किया गया है, जिसका मकसद पारंपरिक भारतीय तरीकों का इस्तेमाल करके क्लासरूम के तापमान को कम करना है।
डॉ. वत्सला ने यह भी बताया कि उन्होंने खुद भी एक पोर्टा केबिन की दीवार पर गोबर का लेप किया, ताकि यह दिखाया जा सके कि मिट्टी और गोबर जैसे प्राकृतिक तत्वों का उपयोग करना नुकसानदायक नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अधूरी जानकारी के आधार पर गलत राय बना रहे हैं। वीडियो में प्रिंसिपल के साथ कॉलेज के कुछ और कर्मचारी भी इस काम में उनका साथ दे रहे हैं।
कुछ दिन पहले आप सभी ने लक्ष्मीबाई कॉलेज की प्राचार्या का वो ऐतिहासिक वीडियो देखा होगा, जिसमें वो कक्षा में गोबर लीपती नज़र आई थीं!
— Ronak Khatri (@ronak_khatrii) April 15, 2025
अब इस क्रांतिकारी पहल को आगे बढ़ाते हुए, मैं अपने साथियों के साथ गोबर लेकर मैडम के ऑफिस जाऊँगा और उनके प्राचार्य कक्ष को लीपने में पूरी मदद करूँगा।… pic.twitter.com/kdz4giCHnq
उड़ते पक्षी के पेट से निकली ईल मछली, देखकर लोग हुए हक्के-बक्के!
मध्य पूर्व में तबाही: युद्ध नहीं, धूल ने छीनी सांसें!
तमिल सिनेमा जगत में शोक की लहर, अभिनेता-निर्देशक एसएस स्टेनली का 58 वर्ष की आयु में निधन
कटरा से श्रीनगर सिर्फ 3 घंटे में! 36 सुरंगों से होकर गुजरेगी वंदे भारत
नन्ही आवाजों ने CM को बताई कहानी: स्कूल ने बढ़ाई फीस, अभिभावकों से वसूली जा रही है मनमानी!
युजी चहल का जादू! झप्पी मिली, रिकॉर्ड टूटे - पंजाब की रोमांचक जीत!
गैस चूल्हे से शावर! शख्स के जुगाड़ ने मचाया इंटरनेट पर तहलका
क्या राजद और कांग्रेस में मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर बनेगी एक राय? खरगे के आवास पर राहुल और तेजस्वी की बैठक शुरू
नवाबी ठाठ या आलसीपन की हद? 500 मीटर के लिए भी डिलीवरी बॉय!
हम लखनऊ वाले बेवफा नहीं.. मगर माही हमारा प्यार : लखनऊ में पलटा पाला, इकाना स्टेडियम बना पीला समंदर!